Hanuman Chalisa

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में रही उथल-पुथल

Webdunia
बुधवार, 14 नवंबर 2018 (11:37 IST)
मुंबई। कच्चे तेल की जारी गिरावट तथा मुद्रास्फीति एवं चालू खाता घाटे से जुड़ी आशंकाओं के नरम पड़ने के बीच मुनाफावसूली से बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में उथल-पुथल रही।


बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 200 से अधिक अंक चढ़ जाने के बाद गिर गया और 14.78 अंक नीचे 35129.71 अंक पर रहा। मंगलवार को सेंसेक्स 332 अंक मजबूत हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी एक समय 68.25 अंक की बढ़त में पहुंच जाने के बाद 1.85 अंक ऊपर 10584.35 अंक पर रहा।

कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल के करीब सात प्रतिशत गिरकर एक साल के निचले स्तर पर आ जाने के बाद शेयर के चढ़ जाने से निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी। रुपए के मजबूत होकर 72 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच जाने तथा एशियाई बाजारों के मिश्रित संकेतों ने भी बाजार की धारणा प्रभावित की। बीएसई के समूहों में तेल एवं गैस, सार्वजनिक कंपनियां, धातु और बैंकिंग के शेयर 3.26 प्रतिशत तक चढ़ गए।

तेल कंपनियों के शेयर 9.39 प्रतिशत तक मजबूत हुए। प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 494.95 करोड़ रुपए के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशक 335.78 करोड़ रुपए के शुद्ध लिवाल रहे।

एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में जापान का निक्की 0.31 प्रतिशत और ताईवान का शेयर बाजार 0.14 प्रतिशत की बढ़त में रहा। हालांकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.06 प्रतिशत की गिरावट में रहा। अमेरिका का डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल मंगलवार को 0.40 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

CBSE ने मानी अपनी गलती: वेदांत की गलत कॉपी अपलोड हुई, बदला जाएगा 12वीं का रिजल्ट

LIVE: दिल्ली में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

अगला लेख