Hanuman Chalisa

एशियाई बाजारों में तेजी से सेंसेक्स उछला, निफ्टी भी चढ़ा

Webdunia
शुक्रवार, 16 नवंबर 2018 (16:39 IST)
मुम्बई। अधिकतर एशियाई बाजारों में रही तेजी के बीच दूरसंचार और ऊर्जा समूहों में हुई लिवाली के दम पर बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 196.62 अंक की बढ़त के साथ 35,457.16 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 65.50 अंक की तेजी में 10,682.20 अंक पर बंद हुआ।


सेंसेक्स आज तेजी के साथ 35,398.70 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 35,545.85 अंक के दिवस के उच्चतम और 35,324.37 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 35,457.16 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियां तेजी में और शेष गिरावट में रहीं। सेंसेक्स में सबसे अधिक 9.81 प्रतिशत की बढ़त भारती एयरटेल के शेयरों के भाव में रही।

निफ्टी भी बढ़त के साथ 10,644.00 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 10,695.15 अंक के दिवस के उच्चतम और 10,631.15 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.62 प्रतिशत की तेजी में 10,682.20 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 31 कंपनियां तेजी में और 19 गिरावट में रहीं। दिग्गज कंपनियों की तरह मझोली कंपनियों में भी लिवाली रही लेकिन छोटी कंपनियों में लगातार दूसरे दिन बिकवाली हावी रही।

बीएसई का मिडकैप 0.04 प्रतिशत यानी 5.33 अंक की बढ़त के साथ 14,997.81 अंक पर और स्मॉलकैप 0.43 प्रतिशत यानी 62.16 अंक की गिरावट में 14,485.88 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,784 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,506 में गिरावट और 1,130 में तेजी रही जबकि 148 कंपनियों के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश में 1 जून से 15 जून तक होंगे ट्रांसफर, मोहन कैबिनेट ने तबादला नीति को दी मंजूरी

सिंहस्थ-2028 में सबकुछ AI करेगा, जानें सीएम डॉ. यादव की गूगल क्लाउड इंडिया से क्या हुई बात?

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, ईंधन बचाने के लिए सरकारी कर्मचारियों के प्रवास पर कड़े प्रतिबंध

महापौर का इस्तीफा मांगेगी कांग्रेस, अपर आयुक्त बदलने के लिए मिलेंगे कमिश्नर से, राजबाड़ा पर होगा बड़ा प्रदर्शन

अगला लेख