Hanuman Chalisa

कच्चे तेल में उबाल, सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी भी गिरा

Webdunia
सोमवार, 10 दिसंबर 2018 (10:44 IST)
मुंबई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और घरेलू स्तर पर डॉलर की तुलना में रुपए के कमजोर पड़ने से घरेलू शेयर बाजारों में आज सुबह-सुबह भारी गिरावट देखी गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 468.59 अंक की गिरावट के साथ 35204.66 अंक पर खुला और 35111.34 अंक तक लुढ़क गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 185 अंक की गिरावट में 10508.70 अंक पर खुला।


ऊर्जा तथा खनन क्षेत्र की कंपनियों ने सूचकांक पर सबसे ज्यादा दबाव बनाया। अडानी पोर्ट, रिलायंस इंडस्ट्री, कोल इंडिया और पावर ग्रिड के शेयरों में ढाई से सवा तीन प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 185 अंक की गिरावट में 10508.70 अंक पर खुला। इस प्रकार इसमें डेढ़ फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई।

ओपेक द्वारा कच्चे तेल के उत्पादन में 12 लाख बैरल रोजाना की कटौती की घोषणा के बाद आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल करीब एक प्रतिशत चढ़ गया। वहीं अंतर बैंकिंग मुद्रा आजार में रुपया डॉलर की तुलना में 46 पैसे लुढ़ककर 71.28 रुपए प्रति डॉलर पर खुला और 71.40 रुपए प्रति डॉलर तक उतर गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

59 साल बाद तमिलनाडु की सत्ता में कांग्रेस की वापसी, 2 विधायक लेंगे विजय कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ

India-Italy Partnership : PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

Indian Rupee Crisis: डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

योगी सरकार ने पेंशन राशि 2500 से बढ़ाकर 3000 रुपए प्रतिमाह की

परिषदीय और KGBV में इनोवेशन कल्चर विकसित करेगी योगी सरकार

अगला लेख