Hanuman Chalisa

लिवाली के दम पर सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी में भी रही तेजी

Webdunia
बुधवार, 12 दिसंबर 2018 (16:33 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों के तेजी की खबरों के बीच रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में शक्तिकांत दास के पदभार ग्रहण करने की खबरों से केंद्रीय बैंक में स्थिरता के संकेत से उत्साहित निवेशकों की लिवाली के दम पर बुधवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 629.06 अंक की छलांग लगाकर 35,779.07 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 188.45 अंक की बढ़त के साथ 10,737.60 अंक पर बंद हुआ।


अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते को लेकर हुई बातचीत से विदेशी बाजारों में तेजी का रुख रहा। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हेंगसेंग 1.61, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.44, जापान का निक्की 2.15 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.31 प्रतिशत की तेजी में बंद हुआ।

यूरोपीय बाजारों में ब्रिटेन का एफटीएसई 0.98 और जर्मनी का डैक्स 0.31 प्रतिशत की बढ़त में रहा। घरेलू स्तर पर निवेशकों को रिजर्व बैंक के नए गर्वनर की नियुक्ति से राहत मिली। उर्जित पटेल के सोमवार को पद से अचानक इस्तीफा देने की खबरों से शेयर बाजार पर कल शुरुआत में बिकवाली का काफी दबाव रहा था।

केंद्र सरकार द्वारा स्थिरता लाने की दिशा में किए गए तत्काल प्रयासों के दम पर सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियां और बीएसई के सभी 20 समूहों के सूचकांकों में आज तेजी रही। रियल्टी समूह के सूचकांक में सबसे अधिक 4.07 प्रतिशत की बढ़त रही। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में रही तेजी का बाजार पर मिलाजुला असर रहा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

Weather Update: 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, केरल कब पहुंचेगा मानसून?

LIVE: जहरीली शराब से 10 की मौत, पिंपरी-चिंचवड़ में 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

अगला लेख