Hanuman Chalisa

विदेशी पूंजी निवेश बढ़ने से सेंसेक्स चढ़ा, 36000 अंक के पार

Webdunia
शुक्रवार, 28 दिसंबर 2018 (17:55 IST)
मुंबई। रुपए में सुधार के बीच विदेशी पूंजी निवेश बढ़ने से शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी का रुख रहा। शुक्रवार को सेंसेक्स करीब 270 अंक चढ़कर 36000 अंक के पार पहुंच गया। बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 400 अंक तक चढ़ गया। कारोबार की समाप्ति पर यह 269.44 अंक यानी 0.75 प्रतिशत चढ़कर 36,076.72 अंक पर बंद हुआ।


इसी प्रकार 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 80.10 अंक यानी 0.74 प्रतिशत बढ़कर 10,859.90 अंक पर बंद हुआ। इस सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में कुल 334.65 अंक और निफ्टी में 105.9 अंक की बढ़त दर्ज की गई है।

शुक्रवार को सेंसेक्स में शामिल सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, वेदांता, यस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। इनमें 2.98 प्रतिशत तक की बढ़त देखी गई। दूसरी तरफ टीसीएस, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, भारती एयरटेल, पावरग्रिड और इंफोसिस के शेयरों में 0.70 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।

आरंभिक आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 1,731.91 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 663 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की। इसी बीच डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे चढ़कर 69.98 रुपए प्रति डालर पर चल रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अहमदाबाद में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला, अफ्रीका से आए मरीज को किया आइसोलेट, 11 अन्य लोग निगरानी में

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

अगला लेख