Hanuman Chalisa

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स हुआ मजबूत, निफ्टी 11 हजार के पार

Webdunia
बुधवार, 6 फ़रवरी 2019 (13:09 IST)
मुंबई। घरेलू एवं विदेशी निवेशकों की भारी लिवाली तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं धातु कंपनियों में तेजी से बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 250 अंक से अधिक की मजबूती रही तथा निफ्टी 11 हजार अंक के स्तर को पार कर गया।


बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 255.89 अंक यानी 0.70 प्रतिशत ऊपर 36,872.70 अंक पर चल रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 81.40 अंक यानी 0.74 प्रतिशत की बढ़त लेकर 11,015.75 अंक पर चल रहा था।

मंगलवार को सेंसेक्स 34.07 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 36,616.81 अंक पर और निफ्टी 22.10 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की बढ़त लेकर 10,934.35 अंक पर बंद हुआ था। प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 420.65 करोड़ रुपए की शुद्ध लिवाली की।

घरेलू संस्थागत निवेशक भी 194.31 करोड़ रुपए के शुद्ध लिवाल रहे। कच्चा तेल 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 62.02 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 0.41 प्रतिशत की तेजी में चल रहा था। चीन तथा दक्षिण कोरिया में चंद्र नववर्ष को लेकर बाजार बंद रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

TamilNadu : मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची की यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

धार के भोजशाला में बनेगा सरस्वती लोक, CM डॉ. मोहन यादव का एलान, आंदोलन के शहीदों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

Stock Market : कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1073 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के पार

अगला लेख