Hanuman Chalisa

आठवें दिन बढ़त में रहा सेंसेक्स, निफ्टी लुढ़का

Webdunia
बुधवार, 20 मार्च 2019 (17:29 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले कमजोर संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर दिग्गज कंपनियों में हुई लिवाली के बल पर बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स लगातार आठवें दिन बढ़त बनाने में सफल रहा जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी तेजी बनाए रखने में असफल रहा और गिरकर बंद हुआ।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 0.06 प्रतिशत की बढ़त लेकर 38386.78 अंक पर रहा जबकि एनएसई का निफ्टी 0.10 प्रतिशत गिरकर 11521.05 प्रतिशत पर रहा। इस दौरान छोटी और मझौली कंपनियों में भी बिकवाली देखी गई जिससे बीएसई का मिडकैप 0.36 प्रतिशत गिरकर 15165.72 अंक पर और स्मॉलकैप 0.33 प्रतिशत टूटकर 14819.51 अंक पर रहा।

बीएसई में शामिल अधिकांश समूह गिरावट में रहे। बीएसई में कुल 2855 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1112 बढ़त में और 1561 गिरावट में रहे जबकि 182 में कोई बदलाव नहीं हुआ। भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी के लंदन में गिरफ्तार किए जाने की खबर आने के बाद पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में जबरदस्त तेजी दर्ज की। मई 2018 के बाद पहली बार पीएनबी के शेयर में 3.05 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। नीरव मोदी पीएनबी घोटाले का मुख्य आरोपी है और भारतीय जांच एजेंसियों की पहल पर उसे लंदन में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बीएसई का सेंसेक्स 70 अंकों की बढ़त के साथ 38433.86 अंक पर खुला। पूरे सत्र उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया। इस दौरान यह 38489.81 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तक चढ़ा लेकिन बिकवाली के कारण यह 38316.21 अंक के निचले स्तर तक लुढ़का भी। अंत में सेंसेक्स पिछले दिवस के 38363.47 अंक की तुलना में 23.28 अंक अर्थात 0.06 प्रतिशत बढ़कर 38386.75 अंक पर रहा।

इसी तरह से एनएसई का निफ्टी 21 अंकों की बढ़त लेकर 11553.35 अंक पर खुला और लिवाली के बल पर यह 11556.10 अंक तक चढ़ा। इसके बाद शुरू हुई बिकवाली के कारण यह 11503.10 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में यह पिछले सत्र के 11532.40 अंक की तुलना में 0.10 प्रतिशत अर्थात 11.35 अंक गिरकर 11521.05 अंक पर रहा। निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों में से 16 हरे निशान में जबकि 34 लाल निशान में बंद हुईं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

अगला लेख