Hanuman Chalisa

वैश्विक बाजार में मजबूती से सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी भी उछला

Webdunia
शुक्रवार, 29 मार्च 2019 (17:48 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच धातु, बेसिक मैटेरियल्स और स्वास्थ्य समूहों में हुई  लिवाली के दम पर शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त दर्ज करता हुआ बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी  सूचकांक सेंसेक्स 127.19 अंक की तेजी के साथ 38,672.91 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी  53.90 अंक की बढ़त के साथ 11,623.90 अंक पर बंद हुआ।

अमेरिका और चीन के बीच बातचीत के प्रति निवेशकों के सकारात्मक रुख से सेंसेक्स की शुरुआत शुक्रवार को  तेजी के साथ 38,675 अंक से हुई। कारोबार के दौरान 38,748.54 अंक के दिवस के उच्चतम और 38,546.68  अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ सेंसेक्स गत दिवस की तुलना में 0.33 प्रतिशत की बढ़त बनाता हुआ  38,672.91 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियां हरे और 11 लाल निशान में रहीं जबकि  टीसीएस के शेयरों के भाव अपरिवर्तित बंद हुए।

निफ्टी की शुरुआत भी तेजी के साथ 11,625.45 अंक से हुई। कारोबार के दौरान 11,630.35 अंक के दिवस के  उच्चतम और 11,570.15 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 0.47  प्रतिशत की बढ़त में 11,623.90 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 33 कंपनियां तेजी में और 17 गिरावट  में रहीं।

दिग्गज कंपनियों की अपेक्षा छोटी और मझौली कंपनियों में निवेशकों का अधिक पैसा लगा। बीएसई का मिडकैप  0.99 प्रतिशत यानी 151.41 अंक की तेजी के साथ 15,479.62 अंक पर और स्मॉलकैप 0.73 प्रतिशत यानी  109.07 अंक की तेजी के साथ 15,027.36 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,803 कंपनियों के शेयरों में  कारोबार हुआ जिनमें से 1,459 में तेजी और 1,179 में गिरावट रही जबकि 165 कंपनियों के शेयरों के भाव  अपरिवर्तित रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख