Hanuman Chalisa

जबरदस्त लिवाली से बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, सेंसेक्‍स और निफ्टी उछले

Webdunia
मंगलवार, 16 अप्रैल 2019 (16:39 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच बैंकिंग एवं वित्तीय तथा वाहन क्षेत्र की कंपनियों में जबरदस्त लिवाली से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। सेंसेक्स 369.80 अंक यानी 0.95 प्रतिशत की छलांग लगाकर 39,275.64 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 35.85 अंक की बढ़त में 11,736.20 अंक पर खुला और कारोबार की समाप्ति से पहले 11,810.95 अंक के अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। अंत में यह 96.80 अंक यानी 0.83 फीसदी चढ़कर 11,787.15 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 369.80 अंक यानी 0.95 प्रतिशत की छलांग लगाकर 39,275.64 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। सोमवार की तुलना में 134.46 अंक की मजबूती के साथ खुलने के बाद बीच कारोबार में एक समय इसने 39,364.34 अंक की रिकॉर्ड ऊंचाई को भी छुआ। इसका दिवस का निचला स्तर 39,038.81 अंक रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 35.85 अंक की बढ़त में 11,736.20 अंक पर खुला और कारोबार की समाप्ति से पहले 11,810.95 अंक के अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। अंत में यह 96.80 अंक यानी 0.83 फीसदी चढ़कर 11,787.15 अंक पर बंद हुआ। इसका दिवस का न्यूनतम स्तर 11,731.55 अंक दर्ज किया गया। 
मझौली और छोटी कंपनियों में निवेशकों का विश्वास अपेक्षाकृत कम रहा। बीएसई का मिडकैप 0.12 प्रतिशत चढ़कर 15,521 अंक पर और स्मॉलकैप 0.37 प्रतिशत की बढ़त में 15,171.71 अंक पर पहुंच गया।

बाजार में लिवाली का जोर इस कदर रहा कि सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के शेयर हरे निशान में रहे। इंडसइंड बैंक में सर्वाधिक चार प्रतिशत की तेजी रही। आईसीआईसीआई बैंक के शेयर साढ़े तीन फीसदी और ओएनजीसी के ढाई फीसदी चढ़े। पावर ग्रिड में आधा फीसदी से अधिक की गिरावट रही। निफ्टी की 50 में से 36 कंपनियां बढ़त में और 13 गिरावट में रहीं जबकि एक के शेयर अपरिवर्तित बंद हुए।

बीएसई के 20 समूहों में रियलिटी को छोड़कर अन्य 19 में तेजी दर्ज की गई। बैंकिंग समूह का सूचकांक एक प्रतिशत से ज्यादा और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद का 1.16 प्रतिशत चढ़ा। बीएसई में कुल 2,724 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,291 के शेयरों में लिवाली और 1,279 में बिकवाली का जोर रहा जबकि 154 के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख