Hanuman Chalisa

भारी बिकवाली और मुनाफावसूली के दबाव में शेयर बाजार लुढ़का

Webdunia
मंगलवार, 21 मई 2019 (17:25 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी में हुई भारी बिकवाली तथा मुनाफावसूली के दबाव में मंगलवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 382.87 अंक की गिरावट में 39,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे लुढ़ककर 38,969.80 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान नेशनल स्‍टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 119.15 अंक की गिरावट में 11,709.10 अंक पर रहा।

सेंसेक्स बढ़त के साथ 39,449.45 अंक पर खुला। यह कारोबार के शुरुआती पहर में 39,571.73 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तक पहुंचा। इसके बाद बाजार में मुनाफावसूली हावी हो गई। टाटा मोटर्स के कमजोर वित्तीय परिणाम तथा मारुति सुजुकी के भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के जांच के दायरे में आने की खबरों से दोनों कंपनियों में तेज बिकवाली शुरू हो गई।

इन सबके बीच सेंसेक्स 38,884.8 5अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.97 प्रतिशत की गिरावट में 38,969.80 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियां लाल निशान में रहीं और मात्र तीन कंपनियां हरे निशान में रहीं। निफ्टी भी छलांग लगाकर 11,863.65 अंक पर खुला।

कारोबार के दौरान 11,883.55 अंक के दिवस के उच्चतम और 11,682.80 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 1.01 प्रतिशत की गिरावट में 11,709.10 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 43 कंपनियां गिरावट में और मात्र सात तेजी में रहीं।

दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी और मझौली कंपनियों में भी बिकवाली हावी रही। बीएसई का मिडकैप 0.84 प्रतिशत यानी 124.02 अंक की गिरावट में 14,695.42 अंक पर और स्मॉलकैप 0.61 प्रतिशत यानी 87.96 अंक की गिरावट में 14,292.55 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,712 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 975 में तेजी और 1,583 में गिरावट रही जबकि 154 कंपनियों के शेयरों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

योगी सरकार की बड़ी पहल, घुमंतू समुदाय के युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और मुफ्त प्रशिक्षण

अगला लेख