Hanuman Chalisa

लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

Webdunia
बुधवार, 22 मई 2019 (16:53 IST)
मुंबई। अधिकतर विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले निवेशकों के लिवाल बनने से बुधवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 140.41 अंक की तेजी में 39,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 39,110.21 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान नेशनल स्‍टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 28.80 अंक की बढ़त में 11,737.90 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स बढ़त के साथ 39,086.21 अंक पर खुला। बाजार में आज दिनभर उठापटक होती रही। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 39,249.08 अंक के दिवस के उच्चतम और 38,903.87 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.36 प्रतिशत की तेजी में 39,110.21 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से पांच कंपनियां लाल निशान में और 24 कंपनियां हरे निशान में रहीं जबकि इंफोसिस के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अपरिवर्तित बंद हुए।

निफ्टी भी छलांग लगाकर 11,727.95 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 11,784.80 अंक के दिवस के उच्चतम और 11,682.80 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.25 प्रतिशत की तेजी में 11,737.90 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 16 कंपनियां गिरावट में और 34 तेजी में रहीं।

दिग्गज कंपनियों की तरह छोटी कंपनियों में भी निवेशकों ने पैसा लगाया, जबकि मझोली कंपनियों में बिकवाली का जोर रहा। बीएसई का मिडकैप 0.16 प्रतिशत यानी 23.59 अंक की गिरावट में 14,671.83 अंक पर जबकि स्मॉलकैप 0.54 प्रतिशत यानी 76.71 अंक की तेजी में 14,369.26 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,707 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 1,359 में तेजी और 1,162 में गिरावट रही जबकि 186 कंपनियों के शेयरों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ।

महा चुनाव का महा कवरेज, पल पल की जानकारी वेबदुनिया पर 23 मई की सुबह 6 बजे से, हम बताएंगे सभी लोकसभा सीटों का रीयल टाइम अपडेट। साथ ही प्रमुख उम्मीदवारों की ताजा स्थिति, राज्यों से लेकर राजनीतिक पार्टियों के प्रदर्शन की जानकारी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

योगी सरकार की बड़ी पहल, घुमंतू समुदाय के युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और मुफ्त प्रशिक्षण

Strait of Hormuz : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज को कैसे पार कर रहे हैं भारतीय जहाज, क्या है भारत की Secret Strategy

अगला लेख