Hanuman Chalisa

लिवाली के दम पर रिकॉर्ड स्‍तर पर रहे सेंसेक्‍स और निफ्टी

Webdunia
मंगलवार, 28 मई 2019 (16:35 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच येस बैंक, कोल इंडिया और इंफोसिस जैसी दिग्गज कंपनियों में हुई लिवाली के दम पर मंगलवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 66.44 अंक की बढ़त के साथ अब तक के रिकॉर्ड स्तर 39,749.73 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान नेशनल स्‍टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 4.00 अंक की मामूली तेजी के साथ 11,928.75 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के दम पर सेंसेक्स बढ़त में 39,765.64 अंक पर खुला। बाजार में दिनभर उठापटक का माहौल रहा और अंतिम पहर में हुई लिवाली से यह बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा। कारोबार के दौरान यह 39,828.65 अंक के दिवस के उच्चतम और 39,498.65 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.17 प्रतिशत चढ़कर 39,749.73 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 में से 13 कंपनियां हरे निशान में और 17 लाल निशान में रहीं। निफ्टी भी बढ़त के साथ 11,958.35 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 11,958.35 अंक के दिवस के उच्चतम और 11,864.90 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,928.75 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी की 50 में से 21 कंपनियां बढ़त में और 29 गिरावट में रहीं। दिग्गज कंपनियों की तरह निवेशकों का रुझान छोटी और मझोली कंपनियों में भी रहा। बीएसई का मिडकैप 0.09 प्रतिशत यानी 13.48 अंक की तेजी में 15,127.43 अंक पर और स्मॉलकैप 0.41 प्रतिशत यानी 60.82 अंक की बढ़त में 15,019.99 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई में कुल 2,761 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें 1,438 में तेजी और 1,169 में गिरावट रही जबकि 154 कंपनियों के शेयरों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग के प्रयासों से भारत के सॉफ्ट पावर को मिली नई ऊर्जा

मुंबई के मीरा रोड में आधी रात को भारी बवाल: सोसाइटी में बकरों के शेड को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस बल तैनात

समुद्र में चीन की मनमानी पर लगेगा ब्रेक? दिल्ली में क्वाड देशों ने दिया कड़ा संदेश

उत्‍तराखंड के CM धामी ने चेताया, सड़क पर न हो नमाज, अधिकारियों को दिए निर्देश

NEET जैसी परीक्षा कराना कैसे बन गई सरकार के लिए चुनौती?

अगला लेख