Hanuman Chalisa

ब्याज दरों में कम कटौती से सेंसेक्‍स और निफ्टी लुढ़के, चौतरफा हुई बिकवाली

Webdunia
गुरुवार, 6 जून 2019 (17:03 IST)
मुंबई। रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समीक्षा में ब्याज दरों में उम्मीद से कम कटौती करने से घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान में चले गए और बीएसई का सेंसेक्स 553.82 अंक टूटकर एक सप्ताह से ज्यादा के निचले स्तर 39,529.72 अंक तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 177.90 अंक का गोता लगाता हुआ 2 सप्ताह के निचले स्तर 11,843.75 अंक पर बंद हुआ।

केंद्रीय बैंक ने गुरुवार को नीतिगत दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की, लेकिन यह बाजार की अपेक्षा से कम थी। इससे निवेश धारणा कमजोर होने से बाजार में चौतरफा बिकवाली देखी गई। तेल एवं गैस समूह का सूचकांक 3 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया। पूंजीगत वस्तुओं, बैंकिंग, वित्त, पीएसयू तथा इंडस्ट्रियल्स समूहों में भी 2 से तीन फीसदी के बीच गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स 52.89 अंक की बढ़त में 40,136.43 अंक पर खुला और शुरू में ही 40,159.26 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर को छूने के बाद लाल निशान में चला गया। नीतिगत बयान जारी के होने के बाद इसकी गिरावट बढ़ गई। गत दिवस 40,083.54 अंक पर बंद होने वाला सेंसेक्स एक समय 600 अंक से ज्यादा टूटकर 39,481.15 अंक तक उतर गया। कारोबार की समाप्ति पर यह गत कारोबारी दिवस के मुकाबले 553.82 अंक यानी 1.38 प्रतिशत नीचे 39,529.72 अंक पर बंद हुआ। यह 29 मई के बाद का निचला स्तर है।

सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर लाल तथा अन्य 8 के हरे निशान में रहे। सबसे ज्यादा करीब 7 प्रतिशत की गिरावट इंडसइंड बैंक में रही। यह बैंक के शेयर छह फीसदी से अधिक टूटे। निफ्टी भी 18.15 अंक की बढ़त में 12,039.80 अंक पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर रहा। इसके बाद लगातार टूटता हुआ यह एक समय 11,830.25 अंक के दिवस के निचले स्तर तक भी उतरा।

कारोबार की समाप्ति पर यह गत दिवस की तुलना में 177.90 अंक यानी 1.48 फीसदी टूटकर 11,843.75 अंक पर बंद हुआ जो 23 मई के बाद का निचला स्तर है। निफ्टी की 50 में से 36 कंपनियां लाल और शेष 14 हरे निशान में रहीं। मझौली और छोटी कंपनियों में गिरावट ज्यादा रही।

बीएसई का मिडकैप 1.77 प्रतिशत टूटकर 14,907.48 अंक पर और स्मॉलकैप 1.60 फीसदी लुढ़ककर 14,672.69 अंक पर आ गया। बीएसई में कुल 2,731 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,840 में बिकवाली और 755 में लिवाली का जोर रहा जबकि 136 के शेयर दिन र के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित बंद हुए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

योगी सरकार की बड़ी पहल, घुमंतू समुदाय के युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और मुफ्त प्रशिक्षण

अगला लेख