Hanuman Chalisa

शेयर बाजार में सुधार, सेंसेक्स 86 अंक और निफ्टी 19 अंक चढ़ा

Webdunia
मंगलवार, 18 जून 2019 (17:26 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर पर अधिकांश शेयर बाजारों में रही तेजी से निवेश धारणा मजबूत होने से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में सुधार पर दिखा, जिससे बीएसई का सेंसेक्स 85.55 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 19.35 अंक चढ़ने में सफल रहा।

शेयर बाजार में कल भारी बिकवाली हुई थी जिससे निवेशकों के करीब दो लाख करोड़ रुपए डूब गए थे लेकिन आज इसमें सुधार दिखा। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 85.55 अंक बढ़कर 39 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करते हुए 39046.34 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह से एनएसई का निफ्टी 19.35 अंक बढ़कर 11691.50 अंक पर रहा। बीएसई में मझौली कंपनियों में जहां लिवाली देखी गई वहीं छोटी कंपनियों में बिकवाली हुई। बीएसई का मिडकैप 0.08 प्रतिशत बढ़कर 14542.90 अंक पर रहा जबकि स्मॉलकैप 0.42 प्रतिशत टूटकर 14112.78 अंक पर आ गया।

बीएसई के अधिकांश समूह हरे निशान में रहे। तेल एवं गैस समूह में सबसे अधिक 1.13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई जबकि ऑटो में 0.52 प्रतिशत और सीडीजीएंडएस में 0.32 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई के कुल 2550 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1572 गिरावट में और 964 बढ़त में रहे, जबकि 124 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

बीएसई का सेंसेक्स करीब 95 अंकों की तेजी लेकर 39056.98 अंक पर खुला और शुरुआती सत्र में ही यह 39167.83 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। आखिरी चरण में हुई बिकवाली से यह 38870.96 अंक के निचले स्तर तक टूटा। अंत में यह पिछले दिवस के 38960.79 अंक की तुलना में 85.55 अंक अर्थात 0.22 प्रतिशत बढ़कर 39046.34 अंक पर रहा।

एनएसई का निफ्टी 5 अंकों की बढ़त लेकर 11677.05 अंक पर खुला और लिवाली के जोर से यह 11727.20 अंक के उच्चतम स्तर तक गया। बिकवाली के कारण यह 11641.15 अंक के निचले स्तर तक फिसला। अंत में यह पिछले सत्र के 11672.15 अंक की तुलना में 19.35 अंक अर्थात 0.17 प्रतिशत बढ़कर 11691.50 अंक पर रहा। निफ्टी में शामिल कंपनियों में 32 बढ़त में और 17 गिरावट में रहीं, जबकि एक में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख