Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 66 अंक चढ़ा, निफ्टी रहा सपाट

Webdunia
बुधवार, 19 जून 2019 (17:35 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के बल पर बुधवार को बीएसई का सेंसेक्स 66 अंक की बढ़त बनाने में सफल रहा जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सपाट बंद हुआ। शेयर बाजार में अधिक तेजी दर्ज की जा सकती थी लेकिन छोटी और मझौली कंपनियों में हुई भारी बिकवाली से तेजी सुस्त रही।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 66.40 अंक बढ़कर 39112.74 अंक पर रहा जबकि एनएसई का निफ्टी लगभग सपाट 11691.45 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान बीएसई का मिडकैप 0.69 प्रतिशत गिरकर 14443.05  अंक पर और स्मॉलकैप 1.37 प्रतिशत उतरकर 13919.11 अंक पर रहा।
 
बीएसई में शामिल अधिकांश समूह गिरावट में रहे। इसमें हेल्थकेयर में सबसे अधिक 1.29 प्रतिशत की गिरावट रही। बढ़त में रहने वाले प्रमुख समूहों में रियल्टी 1.20 प्रतिशत, पॉवर 0.46 प्रतिशत, धातु 0.55 प्रतिशत, सीडी 0.87 प्रतिशत और यू‍टिलिटी 0.23 प्रतिशत शामिल है। बीएसई में कुल 2,687 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 700 बढ़त में और 1,867 गिरावट में रहे जबकि 120 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
 
बीएसई का सेंसेक्स 130 अंकों की बढ़त लेकर 39,176.56 अंक पर खुला। एशियाई में रही तेजी के बल पर देखते ही देखते यह 39,435.80 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ गया। इसके बाद फिर से बिकवाली शुरू हो गई  जिससे यह 38,881.05 अंक के दिवस के निचले स्तर तक फिसल गया।
 
हालांकि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव को कम करने के लिए वार्ता शुरू होने की उम्मीद और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दरों को लेकर लचीला रुख अपनाने की उम्मीद में शुरू हुई लिवाली से सेंसेक्स में सुधार हुआ। अंत में यह पिछले दिवस के 39,046.34 अंक की तुलना में 66.40 अंक अर्थात 0.17 प्रतिशत की बढ़त लेकर 39,112.74 अंक पर रहा।
 
एनएसई का निफ्टी 53 अंकों की बढ़त लेकर 11,744.45 अंक पर खुला। लिवाली के बल पर यह 11,802.50 अंक के उच्चतम स्तर तक गया लेकिन बिकवाली के दबाव में यह 11,625.10 अंक के निचले स्तर तक लुढ़का  भी। अंत में यह पिछले दिवस के 11,691.50 अंक की तुलना में लगभग सपाट 11,691.45 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों में से 21 बढ़त में जबकि 29 गिरावट में रही।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET जैसी परीक्षा कराना कैसे बन गई सरकार के लिए चुनौती?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान

महंगी हुई CNG, कांग्रेस बोली- 'महंगाई मैन' मोदी जनता को लूट रहे

Weather Update : नौतपा में झुलस रहे लोग, भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम

CBSE ने मानी अपनी गलती: वेदांत की गलत कॉपी अपलोड हुई, बदला जाएगा 12वीं का रिजल्ट

अगला लेख