Hanuman Chalisa

शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स में आया उछाल

Webdunia
मंगलवार, 16 जुलाई 2019 (10:55 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में मिलजुले रुख के बीच बैंकिंग शेयरों में बढ़त के दम पर मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 100 अंकों से अधिक की तेजी देखी गई।

शुरुआत के पहले पौन घंटे के कारोबार के बाद बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 104.83 अंक या 0.27 प्रतिशत चढ़कर 39,001.54 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह एनएसई निफ्टी पर 29.25 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 11,617.60 अंक पर कारोबार हो रहा था। टाटा मोटर्स, वेदांता, एनटीपीसी, पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और एक्सिस बैंक के शेयरों में 1.65 प्रतिशत तक की बढ़त देखी गई।

दूसरी तरफ, टीसीएस, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, एमएंडएम, टेकएम, एचसीएल टेक और कोटक बैंक के शेयरों में 1.62 फीसदी की गिरावट देखी गई। इससे पहले सोमवार को बाजार बंद होने के समय 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 160.48 अंक या 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,896.71 जबकि निफ्टी 35.85 अंक यानी 0.31 फीसदी चढ़कर 11,588.35 अंक पर बंद हुए।

शेयर बाजारों के पास उपलब्ध अस्थाई आंकड़े के मुताबिक, सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 216.44 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 591.72 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। अन्य एशियाई बाजारों की बात करें तो शंघाई कंपोजिट इंडेक्स एवं निक्की में शुरुआती कारोबार में गिरावट जबकि हांग सेंग और कोस्पी में बढ़त देखने को मिली।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से की सीरीज बराबर, 6-3 से जीता अंतिम मैच

Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण

यूपी में 4.24 करोड़ छात्रों की डिजिटल ट्रैकिंग व्यवस्था को मजबूत कर रही है योगी सरकार

Suvendu Adhikari : बंगाल में मौलवी-पुजारियों का मानदेय बंद, ममता सरकार के भ्रष्टाचार की होगी जांच, महिलाओं को मिलेंगे 3000 रुपए महीना, CM शुभेंदु के बड़े फैसले

अगला लेख