Hanuman Chalisa

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, कंपनियों पर हावी रही बिकवाली

Webdunia
मंगलवार, 23 जुलाई 2019 (17:34 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर पर रही तेजी के बीच घरेलू स्तर पर भारतीय स्टेट बैंक जैसी दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली के कारण शेयर बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट में रहा। दिग्गज कंपनियों की तरह ही मझौली कंपनियों पर भी बिकवाली हावी रही, जबकि छोटी कंपनियों में तेजी दर्ज की गई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 48.39 अंक टूटकर 38 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 37982.74 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 15.15 अंक गिरकर 11331.05 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों की तरह ही मझौली कंपनियों पर भी बिकवाली हावी रही, जबकि छोटी कंपनियों में तेजी दर्ज की गई।

इससे बीएसई का मिडकैप 0.56 प्रतिशत उतर गया, जबकि स्मॉलकैप 0.38 प्रतिशत चढ़ गया। बीएसई में अधिकाशं समूह बढ़त में रहे, लेकिन बैंकिंग 0.22 प्रतिशत, वित्त 0.82 प्रतिशत और ऑटो 0.52 प्रतिशत समूहों ने इसको गिरावट में ला दिया।

बढ़त में रहने वालों में पावर 1.18 प्रतिशत, यूटिलिटी 1.41 प्रतिशत, एफएमसीजी 1.27 प्रतिशत शामिल हैं। बीएसई में कुल 2631 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1190 बढ़त में और 1267 गिरावट में रहे, जबकि 174 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

वैश्विक स्तर पर लगभग सभी बड़े सूचकांक बढ़त में रहे, जिसमें ब्रिटेन का एफटीएसई 0.64 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 1.33 प्रतिशत, जापान 0.95 प्रतिशत, हांगकांग 0.34 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.39 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.45 प्रतिशत शामिल हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख