Hanuman Chalisa

बिकवाली के दबाव में शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 5 माह के निचले स्‍तर पर

Webdunia
गुरुवार, 1 अगस्त 2019 (14:25 IST)
मुंबई। वाहन, बैंक तथा धातु कंपनियों के शेयरों में जोरदार बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स गुरुवार को दोपहर बाद कारोबार में 713.50 अंक का गोता लगाकर 5 माह के निचले स्‍तर 36,767.62 अंक पर आ गया, वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 222.80 अंक टूटकर 10,889.55 अंक रह गया।

सेंसेक्स के शेयरों में वेदांता को सर्वाधिक 5.81 प्रतिशत का नुकसान हुआ। इसके अलावा टाटा मोटर्स, एसबीआई, येस बैंक, भारती एयरटेल और इंफोसिस में 5.53 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक मोर्चे पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को मानक ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर 2.0-2.25 प्रतिशत कर दिया। एक दशक में पहली बार अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर में कटौती की है।

हालांकि फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल ने कहा कि यह कदम लंबे समय तक ब्याज दर में कटौती की शुरुआत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। इससे वैश्विक बाजारों में नरमी आई। मुख्य रूप से कच्चे तेल से जुड़े क्षेत्रों के साथ ही सीमेंट उत्पादन में कमी के चलते 8 बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर जून में घटकर 0.2 प्रतिशत पर आ गई, जिससे घरेलू बाजार में धारणा प्रभावित हुई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

अगला लेख