Hanuman Chalisa

मजबूत वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स 637 अंक उछला

Webdunia
गुरुवार, 8 अगस्त 2019 (17:23 IST)
मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों और रिलायंस तथा एचडीएफसी बैंक जैसी दिग्गज कंपनियों में लिवाली से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी देखी गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 636.86 अंक यानी 1.74 प्रतिशत चढ़कर 37,327.36 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 176.95 अंक यानी 1.63 प्रतिशत चढ़कर 11,032.45 अंक पर बंद हुआ।

यह दोनों सूचकांकों का 31 जुलाई के बाद का उच्चतम स्तर है। चौतरफा लिवाली के कारण बीएसई में सभी समूहों में तेजी रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में लौटी तेजी के कारण ऊर्जा समूह में 3 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी रही। ऑटो में पौने 3 प्रतिशत और आईटी, टेक तथा तेल एवं गैस समूहों में करीब 2 प्रतिशत की तेजी रही। मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांकों में अपेक्षाकृत कम बढ़ोतरी हुई।

बीएसई का मिडकैप 0.42 प्रतिशत चढ़कर 13,566.11 अंक पर और स्मॉलकैप 0.74 प्रतिशत की तेजी में 12,574.25 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर करीब साढ़े छह फीसदी चढ़ गए। टाटा मोटर्स में साढ़े पांच, महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा बजाज ऑटो में चार और रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी करीब 4 फीसदी की तेजी रही। टाटा स्टील ने सर्वाधिक पौने 4 प्रतिशत का नुकसान उठाया।

सेंसेक्स 117.51 अंक की बढ़त में 36,690.50 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में एक समय यह 36,655.41 अंक तक उतर गया था, लेकिन बाद में बाजार में तेजी लौटी और सेंसेक्स 37,405 अंक तक चढ़ गया। आखिरकार यह गत दिवस की तुलना में 636.86 अंक चढ़कर 37,327.36 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 43.70 अंक की तेजी के साथ 10,899.20 अंक पर खुला।

कारोबार के दौरान इसका दिवस का निचला स्तर 10,842.95 अंक तथा उच्चतम स्तर 11,058.05 अंक रहा। आखिरकार यह गत दिवस के मुकाबले 176.95 अंक ऊपर 11,032.45 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,560 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,375 बढ़त में और 1,033 गिरावट में रहे, जबकि 152 के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद स्थिर बंद हुए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Ferrari Luce : 5 सीटों वाली सुपरकार देगी 530 KM की रेंज, फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार, कीमत 6.10 करोड़

विद्यालयों में पठन संस्कृति मजबूत करने में जुटी योगी सरकार

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बहनों को फ्री में बांटी ई-साइकिलें, बोले- वैश्विक संकट में दौर में ईवी सबसे अच्छा विकल्प

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

दलाई लामा के बाद अब कश्मीर पर भी बोला चीन, पाकिस्तान के सुर में मिलाया सुर

अगला लेख