Hanuman Chalisa

लगातार तीसरे दिन गुलजार हुआ बाजार, सेंसेक्स 147 अंक चढ़ा

Webdunia
मंगलवार, 27 अगस्त 2019 (16:46 IST)
मुंबई। निवेश बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा किए गए उपायों और विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के दम पर घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी देखी गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 147.15 अंक यानी 0.39 प्रतिशत चढ़कर 7 अगस्त के बाद के उच्चतम स्तर 37641.27 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 47.50 अंक यानी 0.43 फीसदी की तेजी में 11105.35 अंक पर बंद हुआ जो 9 अगस्त के बाद का उच्चतम स्तर है।

धातु, ऑटो और तेल एवं गैस क्षेत्र की कंपनियों में लिवाली से बाजार में उछाल देखा गया। दूरसंचार, आईटी और टेक क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में निवेशकों के बिकवाल रहने से आरंभ में कुछ देर के लिए बाजार लाल निशान में जरूर उतरा, लेकिन मजबूत निवेश धारणा के बल पर जल्द ही यह उबरने में कामयाब रहा। टाटा मोटर्स के शेयर करीब 9 प्रतिशत चढ़े। टाटा स्टील में भी तकरीबन 4 फीसदी की तेजी देखी गई।

एनटीपीसी और इंडसइंड बैंक के शेयर पौने 3 प्रतिशत चढ़े। एयरटेल में साढ़े 3 फीसदी की गिरावट रही। सेंसेक्स 164.36 अंक की बढ़त में 37,658.48 अंक पर खुला, लेकिन कुछ ही देर में लाल निशान में चला गया। हालांकि 37449.69 अंक तक उतरने के बाद एक बार फिर इसमें तेजी लौटी। बीच कारोबार में 37731.51 अंक तक पहुंचने के बाद अंत में यह गत दिवस के मुकाबले 147.15 अंक ऊपर 37641.27 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और शेष 8 के लाल  निशान में रहे।निफ्टी का ग्राफ भी कमोबेश सेंसेक्स की तरह ही रहा। यह 48.70 अंक की तेजी के साथ 11106.55 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 11049.50 अंक के दिवस के निचले और 11141.75 अंक के उच्चतम स्तर को छूने के बाद यह सोमवार की तुलना में 47.50 अंक चढ़कर 11105.35 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी की 50 में 35 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 15 के लाल निशान में रहे। मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में ज्यादा तेजी रही। बीएसई का मिडकैप 0.53 प्रतिशत की बढ़त में 13479.95 अंक पर और स्मॉलकैप 1.63 प्रतिशत की तेजी में 12,588.78 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 2689 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1669 के शेयरों में लिवाली और 864 में बिकवाली का जोर रहा, जबकि 156 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

Top News 30 May: महंगी हुई CNG, 7 दिन लेट हुआ मानसून, अमेरिका और ईरान समझौते के करीब

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

अगला लेख