Hanuman Chalisa

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ने से सेंसेक्स 646 अंक उछला

Webdunia
बुधवार, 9 अक्टूबर 2019 (17:29 IST)
मुंबई। सरकारी कर्मचारियों तथा पेंशन भोगियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने से उपभोग में तेजी आने की उम्मीद में बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में करीब पौने 2 प्रतिशत की जबरदस्त तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 645.97 अंक यानी 1.72 प्रतिशत की छलांग लगाकर 1 अक्टूबर के बाद के उच्चतम स्तर 38,177.95 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 186.90 अंक यानी 1.68 प्रतिशत चढ़कर 3 अक्टूबर के बाद के उच्चतम स्तर 11,313.30 अंक पर पहुंच गया।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को सरकारी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों का महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई से लागू होगा। सरकार के इस फैसले से आम लोगों के पास खर्च करने के लिए ज्यादा पैसा होगा। इससे उपभोग बढ़ने की उम्मीद है। सरकार एक साल से सुस्त पड़ रही अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए उपभोग बढ़ाने के प्रयास लगातार कर रही है।

इसी क्रम में पिछले दिनों सरकारी बैंकों ने शिविर लगाकर आसान ऋण बांटने का भी प्रयास किया। सरकार के फैसले से बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्रों में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई। बीएसई में बैंकिंग समूह का सूचकांक साढ़े 3 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा। वित्त समूह में करीब 3 फीसदी, धातु में 2 प्रतिशत से ज्यादा और रियलिटी तथा बुनियादी वस्तुओं में करीब 2 फीसदी की तेजी देखी गई।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक के शेयर करीब साढ़े 5 फीसदी, एयरटेल के सवा 5 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक तथा भारतीय स्टेट बैंक के करीब 5 फीसदी चढ़े। हालांकि येस बैंक में सवा 5 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। मझौली और छोटी कंपनियों में लिवाली अपेक्षाकृत कम रही।

बीएसई का मिडकैप 1.38 प्रतिशत चढ़कर 13,869.35 अंक पर और स्मॉलकैप 0.66 प्रतिशत की बढ़त में 12,796.47 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,698 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 1,281 कंपनियों के शेयर हरे और 1,237 के लाल निशान में बंद हुए, जबकि 180 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची 2026 - नई लिस्ट ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

पेड़ों की कटाई और बढ़ते कंक्रीट से कैसे जल संकट की त्रासदी तक पहुंचा देश का सबसे स्‍वच्‍छ शहर इंदौर?

ग्लोबल मार्केट में औंधे मुंह गिरा कच्चा तेल, पर भारत में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा

सज-धजकर पहुंचे थे 42 दूल्हे, न मिला मंडप, न आई दुल्हन; शादी के नाम पर MP में अनोखी महाठगी

चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, कांग्रेस और AAP का मोदी सरकार पर तीखा हमला

अगला लेख