Hanuman Chalisa

शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 246 अंक और निफ्टी 75 अंक बढ़ा

Webdunia
शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019 (16:59 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर पर रही गिरावट के बीच घरेलू स्तर पर कंपनियों के बेहतर तिमाही परिणाम की उम्मीद के बीच पॉवर, कैपिटल गुड्स और ऑटो आदि समूह में हुई लिवाली के दम पर शेयर बाजार में लगातार छठे दिन बीएसई का सेंसेक्स 246 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 75 अंक चढ़कर बंद हुआ।

बीएसई का सेंसेक्स 246.32 अंक चढ़कर 39298.38 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 75.50 अंक बढ़कर 11661.85 अंक पर रहा। बाजार में दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियों में लिवाली का अधिक जोर रहा जिससे बीएसई का मिडकैप 1.78 प्रतिशत बढ़कर 14420.25 अंक पर और स्मॉलकैप 1.65 प्रतिशत उछलकर 13216.83 अंक पर रहा।

बीएसई में सभी समूह बढ़त में रहे जिसमें पॉवर में सबसे अधिक 2.63 प्रतिशत की बढोतरी दर्ज की गई। कैपिटल गुड्स में 2.05 प्रतिशत की वृद्धि हुई। बीएसई में कुल 2707 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1608 बढ़त में और 922 गिरावट में रहे, जबकि 177 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

वैश्विक स्तर पर जापान का निक्की 0.18 प्रतिशत और जर्मनी का डैक्स 0.09 प्रतिशत की बढ़त हासिल करने में सफल रहा, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 1.32 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.83 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.48 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.21 प्रतिशत की गिरावट में रहा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

'द डायसपार्क स्कूल' की मेजबानी में हुआ 'चेकमेट चैलेंज' रैपिड शतरंज स्पर्धा का आयोजन

जल संकट पर मध्‍य प्रदेश सरकार हुई अलर्ट, पेयजल विभागों की छुट्टियां रद्द, CM यादव के निर्देश पर युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू

वाराणसी में नमो घाट पर पर्यटक की हत्‍या, सुरक्षा गार्डों ने पीट-पीटकर ली जान, जानिए क्‍या है मामला?

सुरक्षाबलों ने बारामुल्‍ला में किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में आरपीजी गोला-बारूद बरामद

ट्विशा शर्मा का हुआ अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि, मां ने हाथ जोड़कर दी विदाई

अगला लेख