Hanuman Chalisa

दिवाली के मुहूर्त कारोबार में रही तेजी, बढ़त में रहे सेंसेक्स और निफ्टी

Webdunia
सोमवार, 28 अक्टूबर 2019 (19:38 IST)
मुंबई। शेयर बाजारों में रविवार को दीपावली के अवसर पर संवत् 2076 मुहूर्त कारोबार में तेजी का रुख रहा। संवेदी सूचकांक 192 अंक और निफ्टी 43 अंक ऊपर बंद हुआ। बाम्बे शेयर बाजार (बीएसई) और नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) सोमवार को दिवाली बाली प्रतिपदा के उपलक्ष्य में बंद रहे।

शेयर बाजारों में रविवार को दीपावली के अवसर पर संवत् 2076 मुहूर्त कारोबार में तेजी का रुख रहा। संवेदी सूचकांक 192 अंक और निफ्टी 43 अंक ऊपर बंद हुआ। मुहूर्त कारोबार की शुरुआत में संवेदी सूचकांक 339.31 अंक की छलांग के साथ शुक्रवार के 39058.06 अंक की तुलना में 39397.37 अंक पर खुला। सत्र के दौरान सूचकांक ऊंचे में 39402.23 और नीचे में 39180.39 अंक तक लुढ़कने के बाद समाप्ति पर 192.14 अंक की बढ़त के साथ 39250.20 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी भी कारोबार की शुरुआत से ही मजबूत रहा। सत्र के प्रारंभ में निफ्टी 11646.90 अंक पर 63.55 अंक ऊंचा खुला और समाप्ति पर 11627.15 अंक पर 43.25 अर्थात 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। मुंबई शेयर बाजार में कारोबार के दौरान कुल 2302 कंपनियों के शेयरों में कामकाज हुआ इसमें से 1649 बढ़त में रहे, जबकि 518 में गिरावट और 135 में स्थिरता रही।

संवत् 2075 के दौरान सेंसेक्स में 11 और निफ्टी में 10 प्रतिशत की बढ़त रही। मुहूर्त कारोबार में बीएसई मिडकैप में 14441.06 अंक पर 0.69 प्रतिशत और स्मालकैप 1.20 प्रतिशत बढ़कर 13310.30 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में इंडस्ट्रीयल समूह में सर्वाधिक 1.60 प्रतिशत और ऑटो सूचकांक में 1.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। टेलीकाम और सीडी में क्रमश 0.78 और 0.14 प्रतिशत की गिरावट रही।

संवेदी सूचकांक में शामिल 30 कंपनियों में 22 में तेजी और आठ में नुकसान हुआ। टाटा मोटर्स में सबसे अधिक 16.54 प्रतिशत और यात्री वाहन वर्ग की अग्रणी मारुति सुजुकी के शेयर में सर्वाधिक 0.78 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी के 50 शेयरों में 29 लाभ और 21 नुकसान में बंद रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अहमदाबाद में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला, अफ्रीका से आए मरीज को किया आइसोलेट, 11 अन्य लोग निगरानी में

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

अगला लेख