Hanuman Chalisa

तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

Webdunia
सोमवार, 16 दिसंबर 2019 (18:25 IST)
मुंबई। अमेरिका और चीन के व्यापार तनाव कम करने की दिशा में आगे बढ़ने के बीच घरेलू स्तर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी जैसी दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली के कारण शेयर बाजार 3 दिनों की तेजी खोता हुआ सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ।

बीएसई का सेंसेक्स 70.99 अंक गिरकर 40,938.72 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 26 अंक उतरकर 12,060.70 अंक पर रहा। बीएसई का मिडकैप 0.46 प्रतिशत गिरकर 14,762.39 अंक पर और स्मॉलकैप 0.20 प्रतिशत फिसलकर 13,305.79 अंक पर रहा।

बीएसई में कुल 2,707 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें 1,342 लाल निशान में और 1,144 हरे निशान में रहे, जबकि 216 में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई में अधिकांश समूह गिरावट में रहे, जिसमें टेलीकॉम 1.59 प्रतिशत, धातु 1.43 प्रतिशत, एफएमसीजी 1.28 प्रतिशत, ऑटो 1.05 प्रतिशत, एनर्जी 0.72 प्रतिशत, तेल एवं गैस 0.46 प्रतिशत आदि शामिल हैं। बढ़त में रहने वाले समूहों में आईटी 1.18 प्रतिशत, टेक 0.79 प्रतिशत और रियलटी 0.46 प्रतिशत प्रमुख रहे।

वैश्विक स्तर पर यूरोपीय बाजार बढ़त में रहे, जबकि एशिया के अधिकांश प्रमुख बाजार गिरावट में दिखे। ब्रिटेन का एफटीएसई 1.89 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 0.55 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.56 प्रतिशत की बढ़त में रहा, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.65 प्रतिशत, जापान का निक्की 0.29 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.10 प्रतिशत उतर गया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अहमदाबाद में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला, अफ्रीका से आए मरीज को किया आइसोलेट, 11 अन्य लोग निगरानी में

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

अगला लेख