Hanuman Chalisa

बाजार नए शिखर पर, सेंसेक्‍स 206 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा

Webdunia
बुधवार, 18 दिसंबर 2019 (17:13 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर के मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर धातु, ऑटो, आईटी और हेल्थकेयर जैसे समूहों में हुई लिवाली के बल पर बुधवार को शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन नए शिखर को छूने के बाद रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 206.40 अंक बढ़कर 41558.57 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 59.60 अंक चढ़कर 12224.60 अंक पर रहा।

शेयर बाजार में दिग्गज कंपनियों में जहां लिवाली देखी गई वहीं छोटी और मझौली कंपनियों में बिकवाली का जोर रहा, जिससे बीएसई का मिडकैप 0.19 प्रतिशत गिरकर 14789.29 अंक पर और स्मॉलकैप 0.05 प्रतिशत उतरकर 13387.13 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 2703 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1305 गिरावट और 1190 बढ़त में रहे, जबकि 208 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

बीएसई में अधिकांश समूह बढ़त में रहे जिसमें धातु 0.84 प्रतिशत, हेल्थकेयर 0.69 प्रतिशत, रियलटी 0.65 प्रतिशत, ऑटो 0.50 प्रतिशत, आईटी 0.48 प्रतिशत, टेक 0.33 प्रतिशत, वित्त 0.39 प्रतिशत, एफएमसीजी 0.37 प्रतिशत और बैंकिंग 0.27 प्रतिशत शामिल है। गिरावट में रहने वालों में यूटिलिटीज 0.84 प्रतिशत, पावर 0.71 प्रतिशत, तेल एवं गैस 0.32 प्रतिशत और टेलीकॉम 0.49 प्रतिशत शामिल हैं।

वैश्विक स्तर पर मिलाजुला रुख देखा गया, जिसमें ब्रिटेन का एफटीएसई 0.20 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.15 प्रतिशत की बढ़त में रहा, जबकि जर्मनी का डैक्स 0.11 प्रतिशत, जापान का निक्की 0.55 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.04 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.18 प्रतिशत की गिरावट में रहा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

गर्म होती जलवायु के कारण हिमालयी नदियां हुईं और अस्थिर

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट: क्या 'नीतीश फॉर्मूले' से सुलझेगा सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार का विवाद?

अमित शाह का गुजरात दौरा: विकास कार्यों का उद्घाटन, चुनावी बैठकें और कार्यकर्ता के घर भोजन

Top News : कर्नाटक सियासत में फिर बढ़ा सस्पेंस; बेंगलुरु में इबोला की दहशत, RCB शान से फाइनल में

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

अगला लेख