Hanuman Chalisa

ईरान-अमेरिका तनाव का भारत पर असर, सेंसेक्स में गिरावट, महंगा हो सकता है पेट्रोल

Webdunia
बुधवार, 8 जनवरी 2020 (11:45 IST)
मुंबई। पश्चिम एशिया में संकट का असर भारतीय बाजार पर साफ नजर आ रहा है। आज सुबह भी शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत सेंसेक्‍स और निफ्टी में गिरावट से हुई। सेंसेक्‍स 295 अंकों की गिरावट के साथ 40574 पर खुला। निफ्टी 113 अंकों की गिरावट के साथ 11939 पर खुला। वहीं दूसरी ओर कच्‍चे तेल की कीमतों में भी 4.53 फीसदी उछाल आ गया है।
 
खबरों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के तनाव का असर भारतीय बाजार पर साफ नजर आ रहा है। आज सुबह भी शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत सेंसेक्‍स और निफ्टी में गिरावट से हुई। सेंसेक्‍स 295 अंकों की गिरावट के साथ 40574 पर खुला। निफ्टी 113 अंकों की गिरावट के साथ 11939 पर खुला।

वहीं दूसरी ओर इसका वैश्विक बाजार पर दिख रहा है। जिससे तेल की कीमत में करीब 4.5 फीसदी का उछाल आने से यह 65.54 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुका था, जिससे पेट्रोल और डीजल की कीमत इजाफा हो सकता है।

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का असर राजनीतिक परिदृश्य के साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बहुत अधिक पड़ रहा है। वैश्विक अर्थव्यवस्था को देखते हुए फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन जैसे देशों ने दोनों ही पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। तनाव के कारण निवेशक डरे हुए हैं और सोने की खूब खरीदारी कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

अगला लेख