Hanuman Chalisa

बाजार ने रचा इतिहास, सेंसेक्स पहली बार हुआ 42 हजारी

Webdunia
गुरुवार, 16 जनवरी 2020 (17:01 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में मजबूत निवेश धारणा के बीच बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज पहली बार 42 हजार अंक के आंकड़े को छूने में कामयाब रहा और अंतत: गत दिवस की तुलना में 59.83 अंक यानी 0.14 प्रतिशत ऊपर 41,932.56 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 12.95 अंक यानी 0.09 प्रतिशत चढ़कर कारोबार की समाप्ति पर 12,356.25 अंक पर रहा। मझौली और छोटी कंपनियों में निवेशकों ने ज्यादा विश्वास दिखाया। बीएसई का मिडकैप 0.77 प्रतिशत की मजबूती के साथ 15,625.23 अंक पर और स्मॉलकैप 0.78 प्रतिशत की बढ़त में 14,647.54 अंक पर पहुंच गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस जैसी दिग्गज कंपनियों में लिवाली के दम पर सेंसेक्स 52.01 अंक की बढ़त में 41,924 अंक पर खुला और कुछ देर बाद ही 42 हजार अंक के पार निकल गया। इसका दिवस का उच्चतम स्तर 42,059.45 अंक रहा।

हालांकि इसके बाद कुछ देर के लिए यह लाल निशान में भी गया और 41,812.28 अंक तक उतर गया। दोपहर बाद एक बार फिर लिवाली हावी हुई और सेंसेक्स अंतत: 41,932.56 अंक पर बंद हुआ।

धातु, तेल एवं गैस और बुनियादी वस्तुओं के समूहों को छोड़कर अन्य समूहों में लिवाली का जोर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में नेस्ले इंडिया के शेयर सबसे ज्यादा सवा 3 प्रतिशत चढ़े, जबकि एनटीपीसी में तकरीबन 2 फीसदी की गिरावट रही।

बीएसई में कुल 2,736 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,488 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 1,065 के लाल निशान में रहे, जबकि 183 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: स्थिर बंद हुए।

निफ्टी 3.80 अंक की तेजी के साथ 12,347.10 अंक पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही 12,389.05 अंक पर पहुंचने में कामयाब रहा। कारोबार के दौरान इसका निचला स्तर 12,315.80 अंक रहा। अंत में यह गत दिवस की तुलना में 12.95 अंक ऊपर 12,356.25 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी की 50 में से 20 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 29 के लाल निशान में बंद हुए, जबकि एक का शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंत में अपरिवर्तित बंद हुआ। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

बटेश्वर धाम में आस्था और आधुनिकता का दिखेगा संगम, बनेगा वैश्विक पर्यटन केन्द्र

मिशन कर्मयोगी प्रशिक्षण में योगी सरकार की रफ्तार तेज, 88.16% कर्मचारियों ने पूरे किए 4 से अधिक मॉड्यूल

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

CM योगी प्रेरणा से राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

आरबीआई ने खोला खजाना, सरकार को देगी 2.87 लाख करोड़ लाभांश, क्‍या आम आदमी को मिलेगी राहत?

अगला लेख