Hanuman Chalisa

औद्योगिक उत्पादन में गिरावट से बाजार फिसला, सेंसेक्‍स और निफ्टी उतरे

Webdunia
गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020 (17:27 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले कमजोर संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर इस वर्ष जनवरी में खुदरा महंगाई के बढ़कर 6 वर्ष के उच्चतम स्तर पर पहुंचने और दिसंबर 2019 में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में गिरावट आने का असर गुरुवार को शेयर बाजार पर दिखा। इसके कारण बीएसई का सेंसेक्स 106 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 27 अंक उतर गया।

बीएसई का सेंसेक्स 106.11 अंक उतरकर 41,459.79 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 26.55 अंक फिसलकर 12,174.65 अंक पर रहा। बीएसई में दिग्गज कंपनियों की तुलना में मझौली कंपनियों में बिकवाली का दबाव कुछ कम रहा, जिससे बीएसई का मिडकैप 0.01 प्रतिशत उतरकर 15,786.76 अंक पर रहा, जबकि स्मॉलकैप 0.07 प्रतिशत चढ़कर 14,741.72 अंक पर पहुंच गया।

बीएसई के अधिकांश समूह गिरावट में रहे, जिसमें बैंकिंग में सबसे अधिक 0.94 प्रतिशत की कमी आई। बढ़त में रहने वाले समूहों में स्वास्थ्य 1.06 प्रतिशत, आईटी 0.88 प्रतिशत, सीडी 0.95 प्रतिशत और टेक 0.81 प्रतिशत शामिल हैं।

बीएसई में कुल 2,643 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1,424 लाल निशान में और 1,059 हरे निशान में रहीं, जबकि 160 में कोई बदलाव नहीं हुआ। विदेशों से कमजोर संकेत मिले। अमेरिका के लगभग सभी प्रमुख सूचकांक हरे निशान में खुले। यूरोप और एशिया के प्रमुख सूचकांकों पर दबाव देखा गया।

ब्रिटेन का एफटीएसई 1.33 प्रतिशत, जापान का निक्की 0.14 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.34 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.24 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.71 प्रतिशत उतर गया, जबकि जर्मनी का डैक्स 0.89 प्रतिशत चढ़ गया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

कर्नाटक में सिद्धारमैया का इस्तीफा: राज्यपाल के सचिव को सौंपी चिट्ठी, भावुक हुए

कांग्रेस के संकटमोचक डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री, जानिए उनकी 5 बड़ी खूबियां

गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत: दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में 29 मई से शुरू होगी प्री-मानसून बारिश, IMD का अलर्ट

तालाबों को निगल गए भू-माफिया, बूंद-बूंद को तरसा इंदौर, क्या नर्मदा का चौथा चरण बचा पाएगा शहर?

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

अगला लेख