Hanuman Chalisa

कोरोना के संक्रमण से लाल हुआ बाजार, सेंसेक्‍स 807 और निफ्टी 251 अंक लुढ़के

Webdunia
सोमवार, 24 फ़रवरी 2020 (17:01 IST)
मुंबई। कोरोना वायरस 'कोविड-19' का संक्रमण फैलने से वैश्विक बाजारों के साथ-साथ घरेलू बाजारों में भी चौतरफा बिकवाली रही और बीएसई का सेंसेक्स 806.89 अंक यानी 1.96 प्रतिशत लुढ़ककर 40,363.23 अंक पर तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 251.45 अंक यानी 2.08 प्रतिशत लुढ़ककर 11,829.40 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों प्रमुख सूचकांकों का 3 सप्ताह का निचला स्तर है।

साथ ही आज की गिरावट 1 फरवरी को बजट पेश होने के दिन के बाद घरेलू शेयर बाजारों की सबसे बड़ी गिरावट भी है। बिकवाली का जोर इस कदर बाजार पर हावी रहा कि सेंसेक्स की सभी 30 और निफ्टी की सभी 50 कंपनियां लाल निशान में बंद हुईं। बीएसई के सभी समूहों के सूचकांक भी गिरावट में रहे। ‘कोविड-19’ का संक्रमण फैलने से दूसरे एशियाई बाजारों तथा यूरोपीय बाजारों में भी बिकवाली रही।

दक्षिण कोरिया का कोस्पी 3.87 फीसदी, हांगकांग का हैंगसेंग 1.79 फीसदी और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.28 फीसदी की गिरावट में बंद हुआ। यूरोप में शुरुआती कारोबार में ब्रिटेन का एफटीएसई 3.07 फीसदी और जर्मनी का डैक्स 3.48 फीसदी लुढ़क गए।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टीना जॉर्जीवा ने कहा है कि कोरोना के कारण इस साल वैश्विक अर्थव्यवस्था को 0.1 फीसदी का नुकसान हो सकता है, जबकि चीन की विकास दर जनवरी में जारी अनुमान से 0.4 प्रतिशत कम रहने की संभावना है। यदि इसके संक्रमण को जल्दी नहीं नियंत्रित किया गया तो यह गिरावट ज्यादा भी हो सकती है।

कमोडिटी क्षेत्र की कंपनियों पर कोरोना का सबसे ज्यादा दबाव देखा गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल पौने 4 प्रतिशत लुढ़क गया। धातुओं में भी भारी गिरावट देखी गई। बीएसई में धातु समूह का सूचकांक सर्वाधिक पौने 6 फीसदी टूटा। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर करीब साढ़े 6 फीसदी की गिरावट में रहा। ओएनजीसी में पौने 5 प्रतिशत की गिरावट रही।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Cockroach Janta Party के संस्थापक अभिजीत दिपके 6 जून को भारत लौटेंगे, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को आंदोलन का ऐलान

मेधावियों के सम्मान में तालियों से गूंजा सभागार, गर्व से दमके अभिभावकों के चेहरे

यूपी के स्कूलों में पुस्तकों की खरीद की होगी जांच, योगी सरकार कराएगी लाइब्रेरी आपूर्ति और भुगतान का सत्यापन

अगला लेख