Hanuman Chalisa

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 900 अंक तेज, निफ्टी 9800 पर

Webdunia
गुरुवार, 30 अप्रैल 2020 (11:29 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों के उत्साहपूर्ण माहौल के बीच शुरुआती कारोबार में गुरुवार को सेंसेक्स 900 से अधिक अंक की बढ़त लिए हुए है। वहीं निफ्टी पर भी 9800 अंक से ऊपर कारोबार हो रहा है।

बीएसई के 30 कंपनियों के शेयर सूचकांक सेंसेक्स में सवेरे साढ़े 10 बजे 991.24 अंक यानी 3.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 33711.40 अंक पर कारोबार हो रहा है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 276.80 अंक यानी 2.90 प्रतिशत की तेजी के साथ 9830.15 अंक पर चल रहा है।

पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 32,720.16 अंक पर और निफ्टी 9,553.35 अंक पर बंद हुए थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टेक महिंद्रा के तिमाही परिणामों की घोषणा से पहले उनके शेयर में लिवाली का रुख रहा।

सेंसेक्स में शामिल मारुति सुजुकी में शुरुआती स्तर पर सात प्रतिशत तक की बढ़त रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, टाटा स्टील, बजाज ऑटो, एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर भी सकारात्मक रुख लिए रहे।

ब्रोकरों के अनुसार, कोरोना वायरस के संभावित इलाज की अच्छी खबर आने के बाद निवेशकों की धारणा मजबूत रही। इससे निवेशकों के बीच लॉकडाउन खुलने की उम्मीद बढ़ी है।

इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अपने लघु अवधि की नीतिगत दरों को शून्य के करीब रखने से वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल देखा गया। वहीं शंघाई और टोक्यो जैसे प्रमुख एशियाई शेयर बाजारों में भी शुरुआती कारोबार में तेजी रही। इनका असर घरेलू बाजार पर पड़ा है।

आरंभिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को 722.08 करोड़ रुपए की लिवाली की।अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल 9.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 26.55 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। कोरोना वायरस से अब तक दुनिया में करीब 2.27 लाख लोगों की जान जा चुकी है। भारत में यह आंकड़ा 1,074 है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग के प्रयासों से भारत के सॉफ्ट पावर को मिली नई ऊर्जा

मुंबई के मीरा रोड में आधी रात को भारी बवाल: सोसाइटी में बकरों के शेड को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस बल तैनात

समुद्र में चीन की मनमानी पर लगेगा ब्रेक? दिल्ली में क्वाड देशों ने दिया कड़ा संदेश

उत्‍तराखंड के CM धामी ने चेताया, सड़क पर न हो नमाज, अधिकारियों को दिए निर्देश

NEET जैसी परीक्षा कराना कैसे बन गई सरकार के लिए चुनौती?

अगला लेख