Hanuman Chalisa

सेंसेक्स ने शुरुआती बढ़त गंवाई, 83 अंक बढ़कर हुआ बंद

Webdunia
सोमवार, 8 जून 2020 (19:12 IST)
मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती जोरदार तेजी को बरकरार नहीं रख पाया और अंत में मामूली 83.34 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 25.30 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,167.45 अंक पर बंद हुआ। बाजार में अच्छी तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली को तरजीह दी।

शुरुआती कारोबार में 640 अंक से अधिक की तेजी के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 83.34 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 34,370.58 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 25.30 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,167.45 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में इंडसइंड बैंक रहा जिसमें करीब 7 प्रतिशत की तेजी आई। उसके बाद एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी, टाइटन, इन्फोसिस और टेक महिंद्रा का स्थान रहा। रिलायंस इंडस्‍ट्रीज का शेयर कारोबार के दौरान करीब 3 प्रतिशत मजबूत हुआ और एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

आरआईएल की अपनी डिजिटल इकाई जियो प्लेटफार्म्स में 1.16 प्रतिशत हिस्सेदारी अबूधाबी इनवेस्टमेंट अथोरिटी को 5,683.50 करोड़ रुपए में बेचने की खबर से कंपनी का शेयर चढ़ा। हालांकि बाद में मुनाफावसूली से आरआईएल का शेयर 0.51 प्रतिशत नीचे आकर बंद हुआ। महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक और नेस्ले इंडिया के शेयर भी नीचे आए।

आनंद राठी के इक्विटी शोध प्रमुख आनंद राठी ने कहा कि एशिया के अन्य शेयर बाजारों में तेजी से बाजार अच्छी बढ़त के साथ खुला। ओपेक और अन्य सहयोगी देशों के उत्पादन में कटौती एक महीने और बढ़ाए जाने का बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा। हालांकि दोपहर कारोबार में मुनाफावसूली के कारण तेजी बरकरार नहीं रही।
वैश्विक मोर्चे पर चीन का शंघाई, हांगकांग, दक्षिण कोरिया का सोल और जापान का टोक्यो लाभ के साथ बंद हुए। वहीं यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट रही। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.95 प्रतिशत बढ़कर 42.70 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख