Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 129 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी आई गिरावट

Webdunia
शुक्रवार, 31 जुलाई 2020 (18:17 IST)
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी जैसी दिग्गज कंपनियों में बिकवाली से बीएसई का सेंसेक्स आज शुरुआती बढ़त खोता हुआ 129.18 अंक यानी 0.34 प्रतिशत लुढ़ककर 37,606.89 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 28.70 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की गिरावट में 11,073.45 अंक पर आ गया।

शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ है। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के साथ ही देश में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों से, विशेषकर मझौले तथा छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में बढ़ते मामलों से निवेश धारणा कमजोर हुई है।

ऊर्जा समूह पर सर्वाधिक दबाव रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर करीब दो प्रतिशत टूट गया। एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, एशियन पेंट्स और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी डेढ़ फीसदी से अधिक लुढ़के। सनफार्मा में सवा चार प्रतिशत और भारतीय स्टेट बैंक में ढाई प्रतिशत की तेजी रही।

सेंसेक्स के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों में निवेशकों ने लिवाली की। बीएसई का मिडकैप 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,759.11 अंक पर और स्मॉलकैप 0.82 प्रतिशत चढ़कर 13,021.76 अंक पर बंद हुआ।

अधिकतर एशियाई बाजार लाल निशान में रहे। जापान का निक्की 2.82 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.78 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 0.47 प्रतिशत की गिरावट में बंद हुआ जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.71 प्रतिशत की बढ़त में बंद हुआ। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार के दौरान जर्मनी का डैक्स 0.65 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.16 प्रतिशत मजबूत हुआ।

सेंसेक्स 111.81 अंक की बढ़त में 37,847.88 अंक पर खुला और कुछ ही देर में 37,897.78 अंक पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बाजार में बिकवाली ने जोर पकड़ा। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी जैसी दिग्गज कंपनियों में गिरावट के दबाव में एक समय सेंसेक्स 37,431.68 अंक तक उतर गया था। अंत में यह गत दिवस की तुलना में 0.34 प्रतिशत नीचे 37,606.89 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई में कुल 2,821 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,190 में लिवाली और 1,460 में बिकवाली का जोर रहा जबकि शेष 171 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित बंद हुए। निफ्टी 37.35 अंक की मजबूती के साथ 11,139.50 अंक पर खुला। यह ऊपर 11,150.40 अंक तक और नीचे 11,026.65 अंक तक गया।

अंत में गत दिवस की तुलना में 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 11,073.45 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 कंपनियों में से 34 के शेयरों में लिवाली और अन्य 15 में बिकवाली का जोर रहा जबकि इंडियन ऑयल के शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सेंसेक्स 111.81 अंक की बढ़त में 37,847.88 अंक पर खुला और कुछ ही देर में 37,897.78 अंक पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बाजार में बिकवाली ने जोर पकड़ा। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी जैसी दिग्गज कंपनियों में गिरावट के दबाव में एक समय सेंसेक्स 37,431.68 अंक तक उतर गया था। अंत में यह गत दिवस की तुलना में 0.34 प्रतिशत नीचे 37,606.89 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई में कुल 2,821 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,190 में लिवाली और 1,460 में बिकवाली का जोर रहा जबकि शेष 171 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित बंद हुए। निफ्टी 37.35 अंक की मजबूती के साथ 11,139.50 अंक पर खुला। यह ऊपर 11,150.40 अंक तक और नीचे 11,026.65 अंक तक गया।
अंत में गत दिवस की तुलना में 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 11,073.45 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 कंपनियों में से 34 के शेयरों में लिवाली और अन्य 15 में बिकवाली का जोर रहा जबकि इंडियन ऑयल के शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

KGBV की बेटियों ने रचा इतिहास, खाकी पहन बढ़ाया यूपी का मान, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक कहानी

अगला लेख