Hanuman Chalisa

सेंसेक्स में 593 अंकों की तेजी, वित्तीय, ऑटो शेयर चढ़े

Webdunia
सोमवार, 28 सितम्बर 2020 (17:46 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों के बीच मुख्य रूप से वित्तीय और ऑटो शेयरों में जोरदार खरीदारी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में सोमवार को 593 अंकों की तेजी दर्ज हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 592.97 अंक या 1.59 प्रतिशत बढ़कर 37,981.63 पर बंद हुआ, जबकि कारोबार के अंत में एनएसई निफ्टी 177.30 अंक या 1.60 प्रतिशत बढ़कर 11,227.55 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक आठ प्रतिशत की तेजी इंडसइंड बैंक में देखने को मिली। बढ़त के लिहाज से इसके बाद बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, ओएनजीसी, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा और एमएंडएम रहे।दूसरी ओर एचयूएल, इंफोसिस और नेस्ले लाल निशान में बंद हुए।

एलकेपी सिक्योरिटीज के अनुसंधान प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा कि तेजड़ियों द्वारा बाजार की कमान अपने हाथ में लेने और ऑटो तथा फार्मा शेयरों से मिले समर्थन के चलते प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।

कारोबारियों के अनुसार अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए होने वाली बहस से पहले वैश्विक बाजारों में खरीदारी के रुख के चलते घरेलू शेयर बाजार में भी तेजी रही। इस बीच हांगकांग, टोक्यो और सियोल के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि शंघाई लाल रंग में था।
यूरोपीय शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी थी। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 42.12 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे गिरकर 73.79 के स्तर पर बंद हुआ।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख