Hanuman Chalisa

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी नए उच्च स्तर पर

Webdunia
गुरुवार, 17 दिसंबर 2020 (11:58 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख और विदेशी मुद्रा प्रवाह जारी रहने से बंबई शेयर बाजार (बीएसई) में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ नए उच्च स्तर पर पहुंच गए।

बीएसई सेंसेक्स में अच्छी पैठ रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक और कुछ अन्य में बढ़त से बाजार सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ता दिखा।

कारोबार के सुबह के सत्र में सेंसेक्स 46,778.51 अंक के ऊंचे स्तर को छूने के बाद कुछ ही देर में नीचे आ गया और पिछले दिन के बंद के मुकाबले फिलहाल 32.27 अंक यानी 0.07 प्रतिशत ऊंचा रहकर 46,698.73 अंक पर रहा।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक कारोबार के शुरुआती दौर में 11 अंक यानी 0.08 प्रतिशत ऊंचा रहकर 13,693.70 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले यह 13,713.55 अंक की ऊंचाई को छू चुका है।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट में सबसे ज्यादा बढ़त रही। इसके अलावा सनफार्मा, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी में भी बढ़त रही। इसके विपरीत आईटीसी, एचसीएल टेक, एल एंड टी, एचयूएल और स्टेट बैंक में गिरावट का रुख रहा।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक बाजार में शुद्ध रूप से लिवाल बने हुए हैं। बुधवार को उन्होंने बाजार में 1,981.77 करोड़ रुपए की शुद्ध रूप से लिवाली की। इस बीच वैश्विक बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 0.86 प्रतिशत ऊंचा रहकर 51.52 डॉलर प्रति बैरल पर बोला गया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख