Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 379 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 15200 के नीचे आया

Webdunia
गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021 (18:51 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि., आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे शेयरों में गिरावट के साथ बीएसई सेंसेक्स में गुरुवार को 379 अंक की गिरावट आई।तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 379.14 अंक यानी 0.73 प्रतिशत टूटकर 51,324.69 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 89.95 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,118.95 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में बजाज फाइनेंस रही। इसमें 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। इसके अलावा कोटक बैंक, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक में भी गिरावट रही।

दूसरी तरफ ओएनजीसी को सर्वाधिक 8 प्रतिशत का लाभ हुआ। इसके अलावा लाभ में रहने वाले अन्य शेयरों में एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड और इंडसइंड बैंक शामिल हैं। विश्लेषकों के अनुसार, निजी बैंकों, वाहन और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली (एफएमसीजी) कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली से इन वर्गों के सूचकांक नीचे आए।

आनंद राठी के इक्विटी शोध प्रमुख (फंडामेंटल) नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि भारतीय बाजार शुरुआती लाभ को बरकरार नहीं रख पाए और कमजोर वैश्विक रुख के बीच बिकवाली दबाव के कारण दोपहर कारोबार में इसमें गिरावट आने लगी। निवेशकों को आर्थिक आंकड़े का इंतजार है।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई कंपोजिट इंडेक्स बढ़त में रहा, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कोस्पी नुकसान में रहे। भारतीय समयानुसार दोपहर बाद खुले यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में गिरावट रही। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.65 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख