Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 164 अंक टूटा, 15700 के नीचे आया निफ्टी

Webdunia
गुरुवार, 1 जुलाई 2021 (17:29 IST)
मुंबई। बीएसई सेंसेक्स में गुरुवार को 164 अंक की गिरावट आई। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच सेंसेक्स में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एचडीएफसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट के साथ बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 164.11 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,318.60 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार एनएसई निफ्टी 41.50 अंक यानी 0.26 प्रतिशत टूटकर 15,680 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फिनसर्व को सर्वाधिक 2 प्रतिशत का नुकसान हुआ। इसके अलावा इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और इंडसइंड बैंक में भी गिरावट रही।

दूसरी तरफ, डॉ. रेड्डीज, बजाज ऑटो, सन फार्मा, एशियन पेंट्स और एनटीपीसी समेत अन्य शेयर लाभ में रहे।रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, घरेलू शेयर बाजारों में कारोबार सीमित दायरे में रहा।

वाहन, दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों और दवा कंपनियों में तेजी के असर को वित्तीय और आईटी खंड में मुनाफावसूली ने कमजोर किया।वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख का भी निवेशकों की धारणा पर प्रतिकूल असर पड़ा।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, सोल और टोक्यो नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.29 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात सरकार की किसानों को बड़ी सौगात: अब 300 रुपए प्रति मीटर तार फेंसिंग सहायता

गुजरात सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 सेक्शन अधिकारियों के तबादले, 81 DySO को प्रमोशन

LIVE: भाजपा ने 4 राज्यों को दिए नए अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली की कमान

कर्नाटक में बड़ा सियासी उलटफेर: CM सिद्धारमैया आज दोपहर 3 बजे देंगे इस्तीफा, DK शिवकुमार के पैर छूने वाली तस्वीर वायरल!

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

अगला लेख