Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 145 अंक के उछाल से नए उच्चस्तर पर, निफ्टी का भी नया रिकॉर्ड

Webdunia
सोमवार, 16 अगस्त 2021 (19:57 IST)
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी के अलावा आईटी और फार्मा कंपनियों के शेयरों में जोरदार लिवाली से सोमवार को सेंसेक्स 145 अंक की बढ़त के साथ अपने नए उच्चस्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी कारोबार की समाप्ति पर 33.95 अंक या 0.21 प्रतिशत के लाभ से 16,563.05 अंक के अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 145.29 अंक या 0.26 प्रतिशत के लाभ से 55,582.58 अंक के अपने सर्वकालिक नए उच्चस्तर पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान इसने 55,680.75 अंक का अपना सर्वकालिक उच्चस्तर भी छुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी कारोबार की समाप्ति पर 33.95 अंक या 0.21 प्रतिशत के लाभ से 16,563.05 अंक के अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 16,589.40 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर सबसे अधिक करीब चार प्रतिशत चढ़ गया। बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं, दूसरी ओर मारुति, बजाज ऑटो, पावरग्रिड और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट रही। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 0.57 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष शोध अजित मिश्रा ने कहा, किसी प्रमुख उत्प्रेरक के अभाव में बाजार में उत्साह की कमी थी। अंत में बाजार मामूली लाभ के साथ बंद हुए। रिलायंस के शेयरों में भारी लिवाली तथा धातु और वित्तीय कंपनियों के शेयरों की मदद से बाजार ऊपर बंद हुआ।

मिश्रा ने कहा कि तिमाही नतीजों का समय काफी हद तक पीछे छूट गया है। ऐसे में अंकुशों में ढील तथा टीकाकरण की रफ्तार से बाजार की दिशा तय होगी। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, प्रमुख सूचकांक आज लाभ में रहे, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप दबाव में रहे।

उन्होंने कहा कि धातु शेयरों में तेजी तथा वित्तीय सेवा कंपनियों के शेयरों में लाभ से निफ्टी को फायदा मिला।अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग के हैंगसेंग, जापान के निक्की तथा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में नुकसान रहा। वहीं चीन के शंघाई में लाभ रहा। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 1.33 प्रतिशत के नुकसान से 69.65 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार तथा मुद्रा बाजार सोमवार को पारसी नववर्ष के मौके बंद रहे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: कर्नाटक CM सिद्धारमैया ने किया इस्तीफे का ऐलान

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

बकरीद पर कुर्बान होने वाला था 700 किलो का 'डोनाल्ड ट्रंप', ऐन वक्त पर ऐसे बची जान

"उन्हें उड़ा देंगे..." ओमान को ट्रंप की सीधी धमकी, 48 घंटे में ईरान पर दूसरा हमला और लेबनान में भी छिड़ा महायुद्ध!

अफगानिस्तान में संकटों के बीच महिलाओं पर बढ़ती हिंसा

अगला लेख