Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 125 अंक टूटा, निफ्टी 17600 के नीचे

Webdunia
शुक्रवार, 17 सितम्बर 2021 (19:00 IST)
मुंबई। शेयरों के ऊंचे भाव पर निवेशकों की मुनाफावसूली से बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 125 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 59,737 के उच्च स्तर तक चला गया था। दूसरी तरफ निफ्टी 44.35 अंक यानी 0.25 प्रतिशत फिसलकर 17,585.15 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में 866 अंक का उतार-चढ़ाव आया। अंत में यह 125.27 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,015.89 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 44.35 अंक यानी 0.25 प्रतिशत फिसलकर 17,585.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 17,792.95 अंक के उच्चतम स्तर तक चला गया था।

सेंसेक्स के शेयरों में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में कोटक बैंक रहा। इसके अलावा, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, मारुति, एक्सिस बैंक और नेस्ले इंडिया में भी प्रमुख रूप से तेजी रही। दूसरी तरफ गिरावट वाले शेयरों में टाटा स्टील, एसबीआई, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, टीकाकरण की तेज गति और निर्यात आंकड़ा उत्साहजनक रहने के साथ बाजार 60,000 के करीब पहुंचा, लेकिन जीएसटी परिषद की बैठक के परिणाम आने से पहले मुनाफावसूली के कारण लाभ बरकरार नहीं रह पाया।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, टोक्यो, सियोल और हांगकांग लाभ में रहें। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर कारोबार में तेजी का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत फिसलकर 75.26 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख