Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 61 हजार के शिखर से फिसला, तीसरे दिन मुनाफावसूली का हुआ शिकार

Webdunia
गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021 (17:22 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर से मिले कमजोर संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर आईटी, टेक, टेलीकॉम और धातु जैसे समूहों में हुई बिकवाली के कारण शेयर बाजार गुरुवार को लगातार तीसरे दिन मुनाफावसूली का शिकार हो गया और इस दौरान सेंसेक्स 61 हजार के शिखर से और एनएसई का निफ्टी 81200 अंक के स्तर से फिसल गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 336.46 अंक टूटकर 61 हजार अंक के स्तर से नीचे 60923.50 अंक पर आ गया। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 88.50 अंक उतरकर 18178.10 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियों में बिकवाली कुछ कम रही, जिससे बीएसई का मिडकैप 0.38 प्रतिशत गिरकर 25817.26 अंक पर और स्मॉलकैप 0.69 प्रतिशत लुढ़ककर 28680.13 अंक पर रहा।

बीएसई में कुल 3426 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिसमें से 1694 गिरावट और 1589 बढ़त में रही, जबकि 143 में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई में शामिल समूहों में से गिरावट में रहने वालों में प्रमुख रूप से आईटी 2.33 प्रतिशत, टेक 2.14 प्रतिशत, धातु 2.03 प्रतिशत, टेलीकॉम 1.81 प्रतिशत और एनर्जी 1.81 प्रतिशत शामिल है। बढ़त में रहने वालों में बैंकिंग 1.71 प्रतिशत, वित्त 1.11 प्रतिशत, ऑटो 0.50 प्रतिशत और पावर 0.38 प्रतिशत शामिल है।

वैश्विक स्तर पर चीन के शंघाई कंपोजिट के 0.22 प्रतिशत की बढ़त को छोड़कर शेष सभी सूचकांक गिरावट में रहे जिसमें ब्रिटेन का एफटीएसई 0.38 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 0.05 प्रतिशत, जापान का निक्केई 1.87 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 0.45 प्रतिशत शामिल है।(वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

बकरीद पर कुर्बान होने वाला था 700 किलो का 'डोनाल्ड ट्रंप', ऐन वक्त पर ऐसे बची जान

"उन्हें उड़ा देंगे..." ओमान को ट्रंप की सीधी धमकी, 48 घंटे में ईरान पर दूसरा हमला और लेबनान में भी छिड़ा महायुद्ध!

अफगानिस्तान में संकटों के बीच महिलाओं पर बढ़ती हिंसा

LIVE: CM सिद्धारमैया ने बुलाई ब्रेकफास्ट बैठक, आज दे सकते हैं इस्तीफा

यूएस-ईरान तनाव: 'समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई', राष्ट्रपति ट्रंप की कैबिनेट बैठक में बड़ी चेतावनी

अगला लेख