Hanuman Chalisa

बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 323 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 88 अंक टूटा

Webdunia
बुधवार, 24 नवंबर 2021 (17:51 IST)
मुंबई। शेयर बाजार में एक दिन की तेजी के बाद बुधवार को फिर से गिरावट रही। कारोबार के आखिरी घंटे में की गई बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स 323 अंक से अधिक लुढ़क गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 88.30 अंक यानी 0.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,415.05 अंक पर बंद हुआ। मुख्य रूप से इंफो‍सिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी में नुकसान से बाजार में गिरावट आई।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान ज्यादातर समय बढ़त में था, पर अंत में यह बिकवाली के दबाव से 323.34 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,340.99 अंक पर बंद हुआ। पिछले छह कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स में यह पांचवीं गिरावट है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 88.30 अंक यानी 0.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,415.05 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में मारुति, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, आईटीसी, रिलायंस, एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचडीएफसी सर्वाधिक 2.62 प्रतिशत तक नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड और एचसीएल टेक शामिल हैं। इनमें 1.45 प्रतिशत तक की तेजी रही। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 नुकसान में रहे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में शेयर बाजार बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया। मुद्रास्फीति बढ़ने के बावजूद यूरो क्षेत्र में कारोबारी गतिविधियां नवंबर में बढ़कर 55.8 पहुंच गईं, जो अक्टूबर में 54.2 थी। इससे निवेशकों में भरोसा बढ़ा है।

उन्होंने कहा, घरेलू मोर्चे पर बैंकों और वित्तीय शेयरों में लाभ का असर तेल एवं गैस तथा वाहन क्षेत्रों में नुकसान से जाता रहा। बैंक शेयरों पर निवेशकों की नजर थी, क्योंकि सरकार ने दो बैंकों के निजीकरण का रास्ता आसान करने को लेकर संसद के शीतकालीन सत्र में बैंक कानून में संशोधन करने का प्रस्ताव किया है।

एशिया के अन्य बाजारों में भी गिरावट रही। अमेरिका में बांड प्रतिफल बढ़ने और अमेरिका तथा अन्य देशों के कच्चे तेल के दाम में कमी लाने के लिए उठाए गए कदमों से वैश्विक स्तर पर कीमतों में उतार-चढ़ाव से यह गिरावट आई।

यूरोप के प्रमुख बाजार भी दोपहर कारोबार के दौरान नुकसान में थे। इस बीच, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की मामूली बढ़त के साथ 74.40 पर बंद हुआ। शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 4,477.06 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

अयोध्या में बनेगा भव्य लव-कुश पार्क, 17.72 करोड़ की लागत से 'कचरे से कला' थीम पर होगा विकास

'द डायसपार्क स्कूल' की मेजबानी में हुआ 'चेकमेट चैलेंज' रैपिड शतरंज स्पर्धा का आयोजन

जल संकट पर मध्‍य प्रदेश सरकार हुई अलर्ट, पेयजल विभागों की छुट्टियां रद्द, CM यादव के निर्देश पर युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू

अगला लेख