Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 385 अंक उछला, निफ्टी फिर 17 हजार के स्तर पर

Webdunia
गुरुवार, 23 दिसंबर 2021 (17:18 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 385 अंक की बढ़त और निफ्टी 117.15 अंक यानी 0.69 प्रतिशत उछलकर 17,072.60 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सूचकांक में मजबूत दखल रखने वाली इन्फोसिस, आईटीसी और एचडीएफसी में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 384.72 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,315.28 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 117.15 अंक यानी 0.69 प्रतिशत उछलकर 17,072.60 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में करीब चार प्रतिशत की तेजी के साथ पावरग्रिड सर्वाधिक लाभ में रही। इसके अलावा आईटीसी, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, एनटीपीसी और टेक महिंद्रा भी लाभ में रहे। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में भारती एयरटेल, सन फार्मा, मारुति और अल्ट्राट्रेक सीमेंट शामिल हैं।

आनंद राठी कंपनी के इक्विटी शोध प्रमुख (बुनियादी) नरेंद्र सोलंकी ने कहा, एशिया के अन्य बाजारों में सकारात्मक रुख के साथ घरेलू बाजारों में शुरुआत अच्छी रही। डेल्टा के मुकाबले ओमिक्रॉन स्वरूप से संक्रमित लोगों के गंभीर रूप से बीमार पड़ने और अस्पताल में भर्ती होने को लेकर जोखिम कम होने के अध्ययन का निवेशकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।

उन्होंने कहा कि दोपहर कारोबार में भी बाजार में मजबूती बनी रही। इक्रा की रिपोर्ट से भी बाजार को समर्थन मिला। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीनी, उर्वरक और डेयरी क्षेत्रों की लाभदायक स्थिति 2021-22 में स्थिर रहेगी।

एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई कंपोजिट सूचकांक, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर कारोबार में सकारात्मक रुख था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.08 प्रतिशत फिसलकर 75.22 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

अगला लेख