Hanuman Chalisa

बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 581 अंक लुढ़का, निफ्टी भी टूटा

Webdunia
गुरुवार, 27 जनवरी 2022 (16:54 IST)
मुंबई। अमेरिकी फेड रिजर्व के मार्च से ब्याज दरों में वृद्धि शुरू करने तथा आसमान छूती महंगाई को नियंत्रित करने के लिए नीतियों को और अधिक सख्त बनाने के संकेत से वैश्विक बाजार में भारी गिरावट के रुख से हताश निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई जबरदस्त बिकवाली के दबाव में आज घरेलू शेयर बाजार एक माह के निचले स्तर पर आ गया।

टीसीएस, टाटा स्टील, रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक, एलटी, एनटीपीसी जैसी दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली से बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 581.21 अंक लुढ़ककर एक माह के निचले स्तर 57276.94 अंक पर आ गया।

इससे पूर्व यह पिछले वर्ष 27 दिसंबर को 57420.24 अंक पर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 169.80 अंक का गोता लगाकर 17108.15 अंक पर रहा। बीएसई का मिडकैप भी 1.25 फीसदी टूटकर 23,942.10 अंक और स्मॉलकैप 0.82 फीसदी गिरकर 28,633.52 अंक पर रहा।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने अपने नए अपडेट में संकेत दिया है कि मार्च में अमेरिकी ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना है। साथ ही उसने अपनी परिसंपत्ति होल्डिंग्स में महत्वपूर्ण कमी शुरू करने से पहले उस महीने अपनी बॉन्ड खरीद को समाप्त करने की योजना की भी पुष्टि की।

इससे हतोत्साहित निवेशकों की बिकवाली से वैश्विक बाजार धराशायी हो गया। जर्मनी का डैक्स 0.67, जापान का निक्केई 3.11, हांगकांग का हैंगसैंग 1.99 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.78 प्रतिशत गिर गया जबकि ब्रिटेन के एफटीएसई में 0.06 फीसदी की मामूली बढ़त रही।

इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी देखा गया। इस दौरान वित्त, ऑटों और बैंकिंग समूह की 0.97 फीसदी की तेजी को छोड़कर बीएसई के शेष 16 समूह गिर गए। सबसे बड़ी 3.10 फीसदी की गिरावट आईटी समूह में रही।

इसके बाद बेसिक मैटेरियल्स 0.98, सीडीजीएस 0.92, ऊर्जा 1.11, एफएमसीजी 0.83, हेल्थकेयर 1.80, इंडस्ट्रियल्स 0.82, दूरसंचार 1.14, यूटिलिटीज 0.79, कैपिटल गुड्स 0.79, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.58, धातु 0.38, तेल एवं गैस 0.54, पावर 0.82, रियल्टी 1.70 और टेक समूह के शेयर 2.75 फीसदी टूटे।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग के प्रयासों से भारत के सॉफ्ट पावर को मिली नई ऊर्जा

समुद्र में चीन की मनमानी पर लगेगा ब्रेक? दिल्ली में क्वाड देशों ने दिया कड़ा संदेश

NEET जैसी परीक्षा कराना कैसे बन गई सरकार के लिए चुनौती?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान

महंगी हुई CNG, कांग्रेस बोली- 'महंगाई मैन' मोदी जनता को लूट रहे

अगला लेख