Hanuman Chalisa

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 310 अंक चढ़ा, निफ्टी 16700 के पार

Webdunia
सोमवार, 14 मार्च 2022 (11:36 IST)
मुंबई। एशियाई बाजारों में मिलेजुले रुख और आईटी कंपनियों में भारी लिवाली के कारण सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी रही। सेंसेक्स 309.91 अंक चढ़ा और निफ्टी 72.1 अंक की बढ़त के साथ 16702.55 पर आ गया।

शेयर बाजार में लगातार पांचवे दिन तेजी रही। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 309.91 अंक चढ़कर 55,860.21 पर था। इसी तरह एनएसई निफ्टी शुरुआती कारोबार में 72.1 अंक की बढ़त के साथ 16,702.55 पर आ गया।

सेंसेक्स में इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, विप्रो और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लाभ में थे। दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज के शेयर नुकसान में थे।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुक्रवार को कारोबार के अंत में 85.91 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55.550.30 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 35.55 अंक यानी 0.21 प्रतिशत बढ़कर 16,630.45 अंक पर बंद हुआ था।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.73 प्रतिशत गिरकर 109.70 डॉलर प्रति बैरल हो गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 2,263.90 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

अगला लेख