Hanuman Chalisa

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 850 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 17 हजार के पार

Webdunia
गुरुवार, 17 मार्च 2022 (10:44 IST)
मुंबई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें बढ़ाने के बाद वैश्विक इक्विटी बाजारों में मजूबती के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार के दौरान लगभग 850 अंक की तेजी हुई। वहीं निफ्टी भी 236.80 अंक या 1.39 प्रतिशत बढ़कर 17212.15 पर कारोबार कर रहा था।

कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा विदेशी निवेशकों द्वारा ताजा लिवाली और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भी घरेलू शेयर बाजारों को मदद मिली। इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 846.31 अंक या 1.49 प्रतिशत बढ़कर 57,662.96 पर और व्यापक निफ्टी 236.80 अंक या 1.39 प्रतिशत बढ़कर 17,212.15 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स के सभी शेयर हरे निशान में थे, जबकि सबसे अधिक 3.14 प्रतिशत की तेजी एचडीएफसी में हुई। इसके अलावा एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 1,039.80 अंक या 1.86 प्रतिशत बढ़कर 56,816.65 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 312.35 अंक या 1.87 प्रतिशत उछलकर 16,975.35 पर बंद हुआ। अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग, सोल और टोक्यो में तेजी थी, जबकि शंघाई लाल रंग में था।

अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.86 फीसदी बढ़कर 98.86 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध आधार पर 311.99 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

धर्मेन्द्र प्रधान ने OSM में गड़बड़ी की जिम्मेदारी ली, क्या अगले मंत्रिमंडल फेरबदल में हो सकती है विदाई?

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका-ईरान में बनी सहमति, 60 दिन का होगा युद्धविराम, राष्ट्रपति ट्रंप की मंजूरी का इंतजार

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

अगला लेख