Hanuman Chalisa

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 423 अंक उछला, निफ्टी 17250 के पार

Webdunia
गुरुवार, 21 अप्रैल 2022 (11:12 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व और एशियन पेंट्स जैसे बड़े शेयरों के लाभ में जाने से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 423.14 अंक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 423.14 अंक बढ़कर 57,460.64 अंक पर पहुंच गया, जबकि व्यापक निफ्टी 117.25 अंक चढ़कर 17,253.80 पर पहुंच गया।

शुरुआती कारोबार में इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, डॉ. रेड्डीज और एम एंड एम बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर नेस्ले, टाटा स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट देखी गई।

पिछले सत्र में बुधवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 574.35 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,037.50 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 177.90 अंक यानी 1.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,136.55 अंक पर बंद हुआ था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.16 प्रतिशत बढ़कर 108 डॉलर प्रति बैरल हो गया। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध आधार पर 3,009.26 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख