Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 537 अंक लुढ़का, निफ्टी भी रहा नुकसान में

Webdunia
बुधवार, 27 अप्रैल 2022 (17:00 IST)
मुंबई।घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 537 अंक टूटकर बंद हुआ। निफ्टी भी 162.40 अंक यानी 0.94 प्रतिशत टूटकर 17,038.40 अंक पर बंद हुआ।

हाल की तेजी के बाद वित्तीय और आईटी शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 537.22 अंक यानी 0.94 प्रतिशत का गोता लगाकार 56,819.39 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 772.57 अंक तक टूट गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 162.40 अंक यानी 0.94 प्रतिशत टूटकर 17,038.40 अंक पर बंद हुआ।सेंसेक्स के तीस शेयरों में से बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, डॉ. रेड्डीज, विप्रो, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, मारुति सुजुकी और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

इसके विपरीत टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक लाभ में रहे। एशिया के अन्य बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी एक प्रतिशत से अधिक नुकसान में रहा, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग तथा चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.81 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,174.05 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख