Hanuman Chalisa

शेयर बाजार में थमी गिरावट, सेंसेक्स 180 अंक चढ़ा

Webdunia
सोमवार, 16 मई 2022 (17:37 IST)
मुंबई। बैंकिंग, वित्तीय, ऊर्जा और वाहन क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में उछाल के साथ घरेलू शेयर बाजारों में पिछले 6 कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया और सोमवार को सेंसेक्स 180 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 180.22 अंक यानी 0.34 प्रतिशत बढ़कर 52,973.84 पर पंहुचा गया। दिन के कारोबार के दौरान यह एक समय 634.66 अंक के उछाल के साथ 53,428.28 अंक तक भी गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 60.15 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की बढ़त लेकर 15,842.30 अंक पर बंद हुआ। पिछले सात सत्रों में पहली बार निफ्टी में मजबूती आई है।

मुद्रास्फीति की चिंताओं के बीच विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली के कारण पिछले छह सत्रों में सेंसेक्स और निफ्टी में पांच फीसदी से अधिक की गिरावट आई है।

सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, मारुति, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन और एचडीएफसी बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

वहीं दूसरी तरफ अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, आईटीसी और टीसीएस के शेयरों में गिरावट आई। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और चीन के शंघाई कंपोजिट में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

यूरोपीय शेयर बाजार दोपहर के सत्र में मिलेजुले रुख के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी शेयर बाजारों में शुक्रवार को मजबूती रही। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत की गिरावट लेकर 111 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, विदेशी संस्थागत निवेशक ऊंचा रिटर्न दे रहे अमेरिकी बांडों में निवेश कर रहे हैं, ऐसे में भारतीय बाजारों में उनकी बिकवाली का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा, नकारात्मक वैश्विक संकेतों के कारण वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोरी के कारण अंतिम घंटे में भारी बिकवाली हुई।

शेयर बाजार से मिले आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों का घरेलू बाजारों से निकासी का सिलसिला जारी है। उन्होंने शुक्रवार को 3,780.08 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह का गुजरात दौरा: विकास कार्यों का उद्घाटन, चुनावी बैठकें और कार्यकर्ता के घर भोजन

Top News : कर्नाटक सियासत में फिर बढ़ा सस्पेंस; बेंगलुरु में इबोला की दहशत, RCB शान से फाइनल में

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

अगला लेख