Hanuman Chalisa

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 694 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा

Webdunia
सोमवार, 30 मई 2022 (11:15 IST)
मुंबई। एशियाई बाजारों में मजबूती और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों के लाभ में कारोबार करने से सोमवार को भी घरेलू शेयर बाजार में तेजी रही और मानक सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 690 अंक से अधिक चढ़ गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 693.56 अंक चढ़कर 55,578.22 अंक पर पहुंच गया, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 213.75 अंक बढ़कर 16,566.20 अंक पर था। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में इंफोसिस, टाइटन, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, लॉर्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, विप्रो, टीसीएस और एचडीएफसी बढ़त वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर, केवल डॉ. रेड्डीज लाल निशान में कारोबार कर रहा था। अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, शंघाई, टोक्यो और हांगकांग लाभ में कारोबार कर रहे थे। पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 632.13 अंक यानी 1.17 प्रतिशत उछलकर 54,884.66 अंक पर बंद हुआ था।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 182.30 अंक यानी 1.13 प्रतिशत चढ़कर 16,352.45 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 120 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध आधार पर 1,943.10 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख