Hanuman Chalisa

लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 1041 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा

Webdunia
सोमवार, 30 मई 2022 (17:01 IST)
मुंबई। शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही और दोनों मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स तथा एनएसई निफ्टी करीब 2 प्रतिशत उछलकर बंद हुए। वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,041.08 अंक यानी 1.90 प्रतिशत चढ़कर 55,925.74 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,197.99 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 308.95 अंक यानी 1.89 प्रतिशत के लाभ के साथ 16,661.40 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, लार्सन एंड टुब्रो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेकनोलॉजीज, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख रूप से लाभ में रहे। इसके उलट, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, डॉ. रेड्डीज और आईटीसी में नुकसान रहा।

चीन में कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए लगाई गई कारोबारी पाबंदियों में ढील से एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे।यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.43 प्रतिशत बढ़त के साथ 119.9 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 1,943.10 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

600 विद्यालयों में ड्रीम लैब्स स्थापना हेतु यूपी सरकार व नेल्को लिमिटेड के बीच ऐतिहासिक समझौता

उत्‍तर प्रदेश मदरसा बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 88.26 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण

कानपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, ITBP के हथियारबंद कमांडोज ने कमिश्नरेट घेरा, मां का कटा हाथ लेकर न्याय मांगने पहुंचा था जवान

अगला लेख