Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 36 अंक टूटा, निफ्टी में 9.65 अंक की मामूली बढ़त

Webdunia
बुधवार, 10 अगस्त 2022 (17:10 IST)
मुंबई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में घरेलू शेयर बाजार बुधवार को लगभग स्थिर बंद हुए। सेंसेक्स 35.78 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,817.29 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 9.65 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 17,534.75 अंक पर बंद हुआ।

आईटी और रियल्टी कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली ने धातु और तेल एवं गैस शेयरों में लाभ को बेअसर किया। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 35.78 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,817.29 अंक पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 9.65 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 17,534.75 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान ज्यादातर समय बाजार सीमित दायरे में रहा। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच निवेशकों ने अपने निवेश को सीमित स्तर पर रखा।

सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस सबसे अधिक 2.66 प्रतिशत नुकसान में रहा। इसके अलावा एनटीपीसी, एचसीएल टेक, विप्रो, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारतीय स्टेट बैंक भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में टाटा स्टील, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी और इंडसइंड बैंक शामिल हैं।

शेयर बाजार मंगलवार को मुहर्रम के कारण बंद था। एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी उल्लेखनीय रूप से नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में हल्की तेजी थी।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.30 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 1,449.70 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग के प्रयासों से भारत के सॉफ्ट पावर को मिली नई ऊर्जा

समुद्र में चीन की मनमानी पर लगेगा ब्रेक? दिल्ली में क्वाड देशों ने दिया कड़ा संदेश

NEET जैसी परीक्षा कराना कैसे बन गई सरकार के लिए चुनौती?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंगा दशहरा पर देवी सागर तालाब में किया श्रमदान

महंगी हुई CNG, कांग्रेस बोली- 'महंगाई मैन' मोदी जनता को लूट रहे

अगला लेख